Advertisements

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र को दी 23 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत के 40 कार्यों की सौगात।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शिवरीनारायण में आयोजित कार्यक्रम में पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 23 करोड़ 90 लाख रूपये की लागत के 40 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है।
उन्होंने इन कार्यों में से 26 कार्यों जिनकी लागत 16 करोड़ 14 लाख 53 हजार रुपए है, के कार्यों का भूमिपूजन और 14 कार्यों जिनकी लागत 7 करोड़ 75 लाख 44 हजार रुपये है, का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंक में 4 कार्य जिनकी लागत राशि 5 करोड रुपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा 11 कार्य जिनकी लागत राशि 2.35 करोड़ रुपए, जल संसाधन संभाग जांजगीर, दो कार्य जिनकी लागत राशि 5.23 करोड़ रुपए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एक कार्य जिनकी लागत राशि 2.43 करोड़ रुपए,लोक निर्माण विभाग, दो कार्य लागत राशि 4.54 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत 7 कार्य लागत राशि 81 लाख करोड़ रुपए, कुल 26 कार्य लागत राशि 16.14 करोड़ रुपए का भूमिपूजन किया।
इसी तरह मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए एक कार्य लागत राशि 2.17 करोड़ रुपए, नगर पंचायत शिवरीनारायण हेतु दो कार्य लागत राशि 45 लाख करोड़, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हेतु दो कार्य लागत राशि 1.69 करोड़ रुपए, ग्राम पंचायत हेतु 7 कार्य लागत राशि 46 लाख रुपए, लोक निर्माण विभाग हेतु एक कार्य लागत राशि 1.21 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल हेतु 1 कार्य 1.75 करोड़ रुपए मिलाकर कुल 14 कार्य जिनकी लागत राशि 7.75 करोड़ रुपए है, का लोकार्पण किया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!