Advertisements

BJP पर CM बघेल का तंजः बोले- भाजपा भगवान राम और गौ माता के नाम पर वोट मांगती है, सेवा कभी किए नहीं।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: जांजगीर-चांपा जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर लौटे। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड में पत्रकारों से कई विषयों पर बात की।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के राम वाले बयान को लेकर के कहा, भाजपा को छत्तीसगढ़ में 15 साल मौका मिला था। राम के नाम पर सिर्फ भाजपा ने वोट मांगा। छत्तीसगढ़ राम भगवान का ननिहाल है। 15 सालों में डॉक्टर रमन सिंह ने एक बार भी वहां झांके नहीं। भाजपा ने सिर्फ वोट लिया कभी राम के नाम पर तो कभी गाय के नाम से।

भाजपा के कांग्रेस एक चुनौती है वाले बयान पर सीएम ने कहा, पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी जी किसानों और पिछड़ा वर्ग को चुनौती मानते थे। अब कांग्रेस को चुनौती मान रहे हैं यह अच्छी बात है।

मूणत के बयान पर सीएम का पलटवार
भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत के बयान पर सीएम बघेल ने कहा कि, भाजपा की सरकार में अगर रोड को ठीक से बनाए होते तो मरम्मत की जरूरत क्यों होती है। एक्सप्रेस वे बनाया उद्घाटन भी हुआ कोई चल पाया क्या? गारंटी परेड की जो सड़कें हैं वह उखड़ रही हैं।

दिल्ली दौरे को लेकर की कहा
कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस है दिल्ली में ट्राईबल डांस फेस्टिवल हो रहा है उस विषय में और जो नए आईसीसी के अध्यक्ष बने हैं खड़के जी उनसे मिलकर उनको बधाई दूंगा इसके अलावा मैंने सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और केंद्रीय के जितने भी मंत्री हैं उनसे समय लिया है अगर उनसे हो पाया तो मिलकर आऊंगा

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!