तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती विधायक रायमुनी भगत से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की मुलाकात शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की तबीयत खराब होने के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अस्पताल पहुंचकर विधायक रायमुनी भगत से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और चल रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री साय ने श्रीमती रायमुनी भगत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रभु श्रीराम से उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि रायमुनी भगत जल्द स्वस्थ होकर नई ऊर्जा और समर्पण के साथ पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होंगी।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!