गरबा के मंच से गूंजा सुरक्षा का संदेश: कलाकारों ने हेलमेट पहनकर कराया गरबा, 40 हेलमेट वितरित,अक्स गरबा महोत्सव में 1500 बच्चों ने दी प्रस्तुति, प्रमिला यादव को मिली स्कूटी,एसएसपी ने की अक्स टीम की पहल की सराहना

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर स्थानीय श्री हरि कीर्तन भवन में आयोजित ‘अक्स (AKS) गरबा महोत्सव’ में धर्म, संस्कृति और जन-जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस भव्य महोत्सव में करीब 1500 बच्चों और युवाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति दी।

इस उल्लासपूर्ण माहौल के बीच जशपुर पुलिस के सहयोग से चलाए गए हेलमेट जागरूकता अभियान ने पूरे आयोजन को सामाजिक सरोकार की नई दिशा दी।

महोत्सव का सबसे खास आकर्षण वह पल रहा जब मंच पर मौजूद सभी कलाकारों ने सिर पर हेलमेट पहनकर गरबा कराया।

इसी दौरान गायिका तत्सा गुप्ता ने हेलमेट और यातायात सुरक्षा पर आधारित विशेष जागरूकता गीत गाकर श्रोताओं को नियमों के पालन का संदेश दिया। भक्ति संगीत के बीच कलाकारों के इस नवाचार ने दर्शकों को सड़क सुरक्षा के प्रति गहराई से सोचने पर विवश किया।

40 हेलमेट बांटे, प्रमिला यादव को मिली स्कूटी

 

अभियान को गति देते हुए मंच से नागरिकों व प्रतिभागियों को कुल 40 हेलमेट बांटे गए। इनमें संस्कृति सिल्क के अंशुल साय की ओर से 30 तथा जशपुर पुलिस की तरफ से 10 हेलमेट प्रदान किए गए। वहीं, महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रमिला यादव को उपहार स्वरूप स्कूटी प्रदान की गई।

जीवन रक्षा सर्वोपरि: डीआईजी डॉ. लाल उमेद सिंह

 

समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा, “त्योहारों का असली आनंद तभी सार्थक है जब हम और हमारा परिवार पूरी तरह सुरक्षित रहे। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट कोई औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन की अनिवार्य ढाल है। अक्स (AKS) की पूरी टीम इस अभिनव पहल के लिए बधाई की पात्र है, जिसने इतने विशाल धार्मिक-सांस्कृतिक मंच का उपयोग जीवन रक्षा के संदेश के लिए किया। यहां मौजूद 1500 बच्चे जब सुरक्षा का यह संदेश लेकर अपने घरों तक पहुंचेंगे, तो निश्चित ही समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा।”

ये रहे उपस्थित

 

इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सत्तू सिंह, सत्येंद्र सिंह, कृष्ण कुमार राय, चिंटू गुप्ता, सुनील सोनी, संजय सोनी, संजय सिंह, सातु सोनी, एसडीओपी के. आर. चौहान सहित अक्स टीम के सदस्य, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!