जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क: जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे हैं, जशपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को मीडिया बुलेटिन जारी करते हुए बताया गया कि जिले में जिले में 1 दिन में 143 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है, जिसमें एंटीजन टेस्ट में 131 , RTPCR के 8 एवं ट्रु नाट 4 संक्रमितो मिले है इसके साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 295 पहुंच गई है, वही जिले का पॉजिटिव रेट 10.9 पहुंच गया है, वही संक्रमितो के बढ़ते आंकड़ों को जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, शहर में भीड़ भाड़ की स्थिति देखी जा सकती हैं लोग बिना मास्क के बेखौफ घूम रहे हैं हालांकि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आज कुछ स्थानों पर बिना मास्क वालों पर चालानी कार्रवाई की गई है,,




