Advertisements

Covid Breaking Jashpur : शहर के नजदीक के होलीक्रास स्कूल में टूटा कोरोना का कहर, प्राचार्य, शिक्षक सहित 6 की रिपोर्ट आई पाजिटिव..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : शहर के नजदीक स्थित एक नीजि शैक्षणिक संस्था में होलीक्रास स्कूल घोलेगें में प्राचार्य,शिक्षक सहित 6 लोगों के कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। इस स्कूल में एक छात्र के कोरोना संक्रमित होने पर शिक्षा विभाग ने शिविर लगा कर जांच की व्यवस्था की थी। जानकारी के मुताबिक इस स्कूल में किए गए 98 एंटीजन टेस्ट में 6 रिपोर्ट पाजिटिव आई है। साथ ही 7 सैम्पल को आरटीपीसीआर जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। बीतें 24 घंटे के दौरान जिले में कोरोना के 70 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में इस वक्त 152 बेड की क्षमता वाला कोविड केयर सेंटर,जिला चिकित्सालय में संचालित है। इस सेंटर में फिलहाल 10 मरीज भर्ती किए गए हैं। शेष का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में स्थित इस कोविड केयर सेंटर में 60 आक्सीजन बेड,9 आईसीयू और 4 एचडीयू बेड की सुविधा उपलब्ध है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले के पत्थलगांव,बगीचा और फरसाबहार में आक्सीजन जनरेटर लगाया जा चुका है। जिले भर में तेजी से बढ़ रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए ​जिला प्रशासन लाईवलीहुड कालेज के 2 सौ बेड क्षमता वाली कोविड केयर सेंटर को फिर से चालू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!