Advertisements

CRIME: 65 साल का अधेड़ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार, इज्जत लूटने का किया था प्रयास, जान से मारने की दी थी धमकी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जांजगीर जिले की पुलिस ने छेड़खानी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, आरोपी ने युवती को देखकर छेड़खानी की और इज्जत लूटने का भी प्रयास किया था पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 7 दिसम्बर को प्रार्थियां ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि चंद्रराम यादव द्वारा दिनांक 2 दिसम्बर को पीड़िता से जबरजस्ती छेड़छाड़ करते हुए इज्जत लुटने का प्रयास किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया।

 

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 370/2022 धारा 354, 506बी भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी चंद्रराम यादव उम्र 65 वर्ष निवासी कांसा को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि. सुरेन्द्र कश्यप, प्रआर. राधेश्याम पूर्णा, म.प्रआर. स्वाती गिरोलकर, आर. विनोद रात्रे एवं कुलदीप खुंटे, का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!