Prime Breaking : मौसी ने भतीजे को दी धमकी, कहा घर की तरफ देखा तो पति से टुकड़े करवा के फेंकवा दूंगी, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

Prime Breaking : मौसी ने भतीजे को दी धमकी, कहा घर की तरफ देखा तो पति से टुकड़े करवा के फेंकवा दूंगी, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज,
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

 

बिलासपुर : एक महिला ने एक नाबालिक को अपने पति से टुकड़े करवा कर फेंकवा देने की धमकी दी, जिसके बाद नाबालिग दहशत में आ गया बाद में इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई, मामला जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है,

मिली जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक एक महिला ने एक नाबालिग लड़के को धमकी दी कि उसके घर की तरफ देखा तो उसके टुकड़े करवाकर फेंकवा देगी, जिससे किशोर दहशत में आ गया है,ओर इस बात की जानकारी परिजनों को दी जब परिजनों ने इसकी शिकायत महिला के पति से की तो उसने भी धमका दिया,

वहीं नाबालिक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दम्पती पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विजयापुरम निवासी लता शर्मा (46) ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि उसका बेटा लक्ष्य (15) जोरापारा अपनी नानी के घर गया हुआ था। जहां पर पिंकी पाण्डेय ने उसके बेटे को धमकाते हुए कहा कि उसने उसके घर की तरफ देखा तो उसे कटवाकर फेंकवा देगी। इससे उसका बेटा डर गया। वहीं, जब उनके पति ने पिंकी पाण्डेय के पति प्रदीप पाण्डेय को कॉल करके इसकी जानकारी दी तो उल्टा प्रदीप पाण्डेय ने गालीगलौज किया था,

आप को बता दें धमकी देने वाली कोई और नही बल्कि नाबालिग की मौसी से जिसने अपने ही भतीजे को धमकी को पति से टुकड़े करवा कर फेंकवा देने की धमकी दी है,

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!