Advertisements

Crime Breaking : नाबालिक बच्चों से काम कराने वाला फरार दूसरा आरोपी हेमंत एक्का को पुलिस ने किया गिरफ्तार वही मामले में मुख्य आरोपी रामप्रसाद यादव पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : नाबालिग बच्चों से काम करवाने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दुलदुला थाना क्षेत्र के नाबालिग बच्चों को अच्छा पैसा दूंगा बोलकर, लालच देकर आरोपी रामप्रसाद यादव तथा उसका सहयोगी हेमंत एक्का उन्हें ईंटा लोड कराने ग्राम केरसई (झारखंड) ले गया था। ट्रैक्टर में ईंटा लोड कर लौट कर वापस आते समय एक नाबालिक बच्चे की ट्रैक्टर से गिरने से मृत्यु हो गई थी। नाबालिक के परिजनों की रिपोर्ट पर थाना दुलदुला में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण का मुख्य आरोपी रामप्रसाद यादव को पुलिस ने पूर्व में दिनांक 19.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है, एक अन्य आरोपी फरार था उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।

पुलिस प्रशासन और एन ई एस महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में स्व.लता मंगेशकर की याद में स्वर सन्ध्या स्वरांजलि कार्यक्रम का होगा आयोजन आप भी हो सकते है शामिल…..

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी हेमंत एक्का के ग्राम पोरतेंगा में मौजूद होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना दुलदुला से पुलिस टीम गठित कर टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध में शामिल होना बताया। *आरोपी हेमंत एक्का उम्र 28 वर्ष निवासी भेलवाटोली, विपतपुर* को दिनांक 17.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक संतलाल आयाम, स.उ.नि. बाघव, आर. एलेक्स तिग्गा, याकूब एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!