Advertisements

पुलिस प्रशासन और एन ई एस महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में स्व.लता मंगेशकर की याद में स्वर सन्ध्या स्वरांजलि कार्यक्रम का होगा आयोजन आप भी हो सकते है शामिल…..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : भारत की बेटी जिसने गीत- संगीत की दुनिया के सात सुरों को सात समंदर पार पहुंचा दिया। जिनके गाये हुए गीत आने वाली पीढ़ी को स्पंदित करते रहेंगे उनका निधन संगीत की दुनिया मे एक शून्यता लेकर आया है,लेकिन उनके गाये गीतों की पूरी दुनिया दीवानी और नतमस्तक है।उनकी स्मृति में शहर के शासकीय एन ई एस महाविद्यालय जशपुर में जिला पुलिस प्रशासन और एन ई एस महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में स्वर सन्ध्या का आयोजन किया जाएगा।
उनकी आवाज जो एक जादू था को लेकर अमेरिका के वैज्ञानिकों ने भी कह दिया कि इतनी सुरीली आवाज न कभी थी और न कभी होगी।
राष्ट्रीय एकता के लिए गाये गीत भक्ति का बोध, देश भक्ति का ज्जबा, युगल प्रेमियों का परवान चढता प्रेम, विरह,वेदना और प्रकृति का श्रृंगार समाज और संस्कृति की बानगी, ब्रह्मांड का कोई पक्ष ऐसा नहीं जो उनके गीतों में न झलकता हो। सूर्य की तेजोमयी ऊर्जा, चंद्रमा की चांदनी की शीतलता, नदी की धारा, समुंदर की लहरें, पवन के झोंके, पहाड़ों और जंगलों की वादियां, रेगिस्तान का सूनापन सभी कुछ तो उनके गीतों के इर्द – गिर्द नजर आते हैं। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि जिला पुलिस प्रशासन के अयोजकत्व ,शासकीय एन ई एस महाविद्यलय एवम नगर के संगीत प्रेमियों के सहयोग से यह कार्यक्रम 19 फरवरी को महाविद्यालय प्रांगण के सेमिनार हॉल में सायं 5 से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में नगर के समस्त संगीत प्रेमियों और लता के चाहने वालो को आमन्त्रित किया गया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!