Advertisements

Crime Breaking jashpur : शातिर पाकिट मारदो महिलाएं गिरफ्तार, साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों का जेब कतर उड़ा ले जाती थी रुपए, ग्रामीणों की  सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी से चंद घंटों में पुलिस की गिरफ्त में, 

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : आस्ता के साप्ताहिक बाजार ग्रामीणों की जीत कतरने वाली दो जेब कतरी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं ग्रामीण का जेब काटकर बस में बैठकर भागने का प्रयास कर रही थी इसी दौरान पुलिस ने उन्हें चंद घंटों में ही धर दबोचा और जेल की हवा खिला दी, वहीं पुलिस ने आरोपी महिलाओं के पास से नगद रुपए भी जबकि है ,

Crime news jashpur : गोद लिए बेटे ने ही क्यो कर दी पिता की टाकी मारकर निर्मम हत्या, पुलिस ने इस तरह सुलझाया चंद घंटों में हत्या की गुत्थी को आरोपी बेटा गिरफ्तार,पढ़िए विस्तार से,,,

दरअसल मामला जिले के आस्ता थाना क्षेत्र का है, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़त समीर कुजूर उम्र 42 साल निवासी नडार ने दिनांक 2 जून को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह उक्त दिनांक के लगभग 3 बजे अपनी पत्नी एवं कुछ पड़ोसियों के साथ घरेलू सामान की खरीदी करने हेतु पैसा लेकर साप्ताहिक बाजार आस्ता गया था। आस्ता बाजार में प्रार्थी 20 रू. का मिर्ची खरीदकर जेब में रखा और अपने दूसरे जेब से पैसा निकालकर दुकानदार को दिया, उसी समय प्रार्थी के फोन आने पर मोबाईल को जेब से निकाल रहा था, उसी दौरान उसे ज्ञात हुआ कि जेब में रखा 500-500 रू. के 07 नोट और 10-10 रू. के 03 नोट कुल रू. 3530 /- उसके जेब में नहीं था। प्रार्थी के पास में ही अन्य 02 महिलायें खड़ी थी वे भी मिर्ची खरीदे और उक्त दोनों महिलायें तुरंत वहां से चल दिये। प्रार्थी को शंका हुई कि उक्त दोनों महिलायें ही प्रार्थी के पैसा को चोरी की हैं, तब वह उन्हें ढूंढने के लिये बाजार से बाहर निकला। उक्त दोनों महिलायें दौड़कर एक बस में बैठ गई। प्रार्थी द्वारा उक्त महिलाआयें से अपने पैसे के संबंध में उनसे पूछने पर वे सही जवाब नहीं दे रहे थे। बस के एजेंट ने थाना आस्ता स्टॉफ को फोन कर सूचना दिया।

Crime news jashpur : सरकारी नौकरी झांसा देकर 30 लाख की ठगी, सरकारी बाबू सहित पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, इस तरह दिया था अंजाम,,,

 

पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर उक्त महिलाओं के थैला को चेक किया गया तो उनके थैला में प्रार्थी का पूरा रकम कुल रू. 3530 /- मिलने पर उक्त रकम को जप्त कर महिला पुलिस की उपस्थिति में उन्हें अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में उक्त महिलाओं ने चोरी करने के उद्देश्य से आस्ता बाजार में आना बताये। आरोपी महिला सुगन्ती बाई उम्र 38 साल एवं शीतला गिरी उम्र 30 सालको धारा 379, 34 भा.द.वि. का पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी किये रकम को बरामद करने में उप निरीक्षक बंशनारायण शर्मा, स.उ.नि. शिरद साय पैंकरा, आर.रूबेन तिग्गा, म.आर. अल्पना एक्का की सराहनीय योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!