CCTV कैमरे की मदद से किराना दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा,मामले में पुलिस ने दो अपचारी बालकों को पकड़ा पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

The prime news

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : किराना व्यवसायी की दुकान में प्रवेश कर सामान एवं नगदी रकम की चोरी करने वाले 2 अपचारी बालकों को पत्थलगांव पुलिस द्वारा संरक्षण में लेकर पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा, मामले में पुलिस ने अपचारी बालकों के विरूद्ध धारा 457, 380, 34 का अपराध पंजीबद्ध किया था,

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल निवासी पाकरगांव थाना पत्थलगांव ने 3 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह प्रतिदिन की भांति अपने किराना दुकान को दिनांक 2 जून की रात्रि 9 बजे बंद कर अपने घर चला गया था, दूसरे दिन दिनांक 3 जून को प्रातः 7 बजे अपना दुकान को खोला तो देखा कि दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था, प्रार्थी के दुकान में चोरी की घटना घटित होने पर अपने दुकान में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा फूटेज को देखा तो एक लड़का रस्सी के सहारे छप्पर से नीचे उतरा और किराना दुकान में रखा सामान सिगरेट, लाईटर एवं नगदी रकम 1000 को गल्ला से निकालकर अपने साथी को देते दिखाई दिया। सी.सी.टी.व्ही. कैमरा के माध्यम से उन आरोपियों की पहचान हुई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर पता-तलाश कर घटना के अपचारी बालक उम्र 13 वर्ष एवं 11 वर्ष को चंद घंटे में संरक्षण में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किया एवं उनके कब्जे से चोरी किया हुआ 6 नग सिगरेट, 2 नग लाईटर एवं नगदी रकम 330 रू. को पेश करने पर जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों को बाल संप्रेषण गृह जशपुर में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं अपचारी बालकों को संरक्षण में लेने में निरीक्षक एन.एल.राठिया, स.उ.नि. जयसिंह मिर्रे, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, आर. कमल शांति खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!