Advertisements

CRIME NEWS: एक्सीडेंट को लेकर हुए विवाद के बाद पीट-पीटकर एक युवक को किया घायल,युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

मगरलोड पुलिस द्वारा गाली गलौच कर मारपीट किये जाने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार वहीं प्रार्थी का इलाज के दौरान बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में मृत्यु हो जाने से आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 हत्या की धारा जोड़ कर कार्यवाही को गई है, एक्सीडेंट को लेकर हुआ था दोनों पक्षों में मारपीट

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 अप्रेल को ग्राम गोबर नवापारा के दुमन सतनामी अपने 12-15 साथियो के साथ निरई माता मंदिर में बकरा पुराई कर पैरी नदी मोहेरा पुल के नीचे खाना बना रहे थे कि उसके तीन साथी सोनू सतनामी, गोलू एवं ललित बारले स्कूटी से पन्टोरा गरियाबंद की ओर सामान लाने गये थे कि मोहेरा पुल के आगे गरियाबंद रोड में आरोपी ओमप्रकाश कश्यप, सोनू सतनामी के स्कूटी को ठोकर मार दिया जिससे उसका स्कूटी क्षतिग्रस्त होने से ओमप्रकाश से पैसा मांगा पैसा देने से मना करने पर सोनू सतनामी उसका मोबाईल निकाल लिया व पैसा लेकर आने पर मोबाईल वापस ले जाना बताकर मोहेरा पुल के पास खाना बना रहा था।

उसके 15-20 मिनट बाद आरोपी ओमप्रकाश अपने कुछ साथियो को लेकर मोहरा पुल के पास आये और मोबाईल वापस करो कहकर उनके साथी सोनू सतनामी को मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगे जिसे देखकर मृतक ललित कुमार बारले बीचबचाव करने आया तो उसे भी मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर डंडा से उसके पेट को जोर से मारा जिससे उसके पेट का अंतडी फट गया है कि आवेदन जांच पर आरोपी ठाकुर राम कश्यप, जितेन्द्र कश्यप, देवनारायण चंद्रवंशी एवं ओमप्रकाश कश्यप निवासी मोहेरा थाना मगरलोड के विरुध्द अपराध क्रमांक 118 / 2022 धारा 294,323,506,34 भादवि.कायम कर विवेचना में लिया गया था।

कि दिनांक 17.06.2022 को आहत ललित कुमार बारले (बोलवंस) का ईलाज दौरान बालाजी अस्पताल रायपुर में फौत हो गया कि थाना पंडरी रायपुर से मर्ग डायरी प्राप्त होने उक्त अपराध में संलग्न कर मृतक ललित कुमार का पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त कर मृत्यु की प्रकृति जानने हेतु क्वेरी कराये डॉक्टर साहब द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किये जाने पर प्रकरण में धारा 302 भादवि जोड़ी गई है।

 

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती. मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एवं.एसडीओपी. कुरूद श्री कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए

आरोपीगण ठाकुर राम कश्यप, जितेंन्द्र कश्यप, देवनारायण चंद्रवंशी निवासी मोहेरा से पूछताछ पर अपराध कारित करना स्वीकार करने पर आरोपीगणों को हिरासत में शिनाख्तगी कार्यवाही कराकर आरोपीगणों को 25.11.22 को गिफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 

*नाम आरोपीगण* 1. ठाकुर राम कश्यप पिता पुरसोत्तम उम्र 25 साल,

2. जितेन्द्र कुमार कश्यप पिता कमल उम्र 22 साल

3. देवनारायण चंद्रवंशी पिता चाहक राम उम्र 30 साल साकिनान मोहरा थाना मगरलोड जिला धमतरी।

 

प्रकरण में एक अन्य आरोपी का भी पतातलाश कर शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!