पुलिस कप्तान ने ली व्यापारियों की बैठक,आनलाईन ठगी,सहित दुकानो के एंव चौक चैराहों पर व्यापारियों द्वारा मिलकर कैमरा लगाने की अपील।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जांजगीर पुलिस अधीक्षक द्वारा बालोद क्षेत्र के व्यापारीयो की गुरुवार को अहम बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया इस दौरान पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने थाना बलौदा में व्यपारियो की बैठक आहूत की गई जिसमें व्यपारियों को बलौदा क्षेत्र जिला बिलासपुर एंव कोरबा से लगे होने से चोरो एंव बदमासों एवं असामाजिक तत्वों का आवागमन इस क्षेत्र में ज्यादा होने से उठाईगिरी एंव चोरी होने की संभावना होती है इस संबध में आवष्यक दिशा निर्देश देकर आनलाईन ठगी , तथा अपने -अपने दुकानो के सामने एंव चौक चैराहों में आस-पास के व्यापारियों द्वारा मिलकर कैमरा लगाने हेतु अपील की गई जिसका व्यापारी संघ द्वारा सराहना करते हुये अमल करने हेतु कहा गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यपारी संघ से अपनी समस्या बताने को कहने पर बलौदा के सराफा व्यपारी संघ के अध्यक्ष केशव सिंह जैन , राजा कष्यप , कन्हैया राठौर, के द्वारा बलौदा क्षेत्र में कोल वासरी होने से अत्यधिक वाहनो का आवगमन होना जिससे एक्सीडेंट जैसी घटना ज्यादा होना बताया गया साथ ही नो एन्ट्री 08 बजे रात्रि को खुलता उसे बढाकर रात्रि 10 बजे करने का आग्रह किये जिस संबध में पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्टर जांजगीर चाम्पा से से मिलकर चर्चा कर उचित निराकरण करने को कहा गया।

जवाहर कश्यप कम्प्यूटर दुकान के संचालक तथा रमाकांत कश्यप सरपंच संघ के अध्यक्ष द्वारा बलौदा के लगभग 50 प्रतिशत घरो में कैमरा लगे होना बताया , जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घरोे में लगे कैमरा को अच्छे क्वालटी वाला लगाने हेतु कहा गया

थाना प्रभारी बलौदा उप निरीक्षक गोपाल सतपथी द्वारा थाना बलौदा क्षेत्र के व्यपारियों से बाहर से बाबा बैरागी , डेरा जडी बुटी बेचने वाले तथा बाहर राज्य से आकर दुकानो में काम करने वाले व्यक्यिों का थाना बलौदा में तत्काल सूचना देने एंव उनका फोटो अधार कार्ड जमा करने हेतु बताया गया तथा बुधवारी क्षेत्र के व्यपारी गुलाब रात्रे द्वारा बुधवारी चैक में थाना प्रभारी द्वारा समझाईष देने पर कैमरा लगवाया गया जिस थाना प्रभारी के द्वारा उसे सम्मानित करना बताये

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को निर्देशित किया की यहां जो देवार बच्चों है जो नषा कर चोरी करते है उनका कौषलिंग कर बाल कल्याण समिती से संम्पर्क कर उनके माता पिता के समक्ष समाझाईष देने कहा गया , तथा बाहर से आये व्यक्तियों जैसे दुकानो में काम करने वाले दिगर राज्य के व्यक्ति मुसाफिर का चरित्र सत्यापन हेतु कहा गया।

 

उपरोक्त कार्यक्रम में उप निरीक्षक गोपाल सतपथी, व्यापारीगण केवल चंद जैन, भूपेन्द्र गुप्ता ,अनुपम गुप्ता , सत्यनारायण सोनी , शिव गुप्ता, रमाकांत साहू , नरेन्द्र मित्तल एवं अन्य अन्य गणमान्य तथा थाना स्टाफ उपस्थित रहे

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!