Advertisements

CRIME NEWS : पहले तो ले गया ओड़ीसा और फिर चला गया झारखंड, युवती को दिया शादी करने का झांसा, ओर दुष्कर्म कि घटना को दिया अंजाम,आरोपी मो. ताजउददीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

कुनकुरी द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस 22 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को ओड़ीसा के झारसुगड़ा ओर फिर झारखंड के रांची ले गया था जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कुनकुरी क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़ित युवती ने 7 अप्रैल को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे 2 अप्रैल को आरोपी मो. ताजउददीन द्वारा शादी करूंगा कहकर अपने साथ झारसुगुड़ा ले गया, एवं वहा से उसे रांची ले गया, रांची के बाद वापस कुनकुरी में कोर्ट मैरिज करेंगे कहकर 5 अप्रैल 2022 को वापस कुनकुरी ले आया और बहला फुसलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के द्वारा आरोपी मो. ताजउददीन को शादी करने हेतु कहने पर उससे शादी नहीं करूंगा कहकर मना कर दिया एवं बातचीत करना बंद कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया

थाना प्रभारी ने बताया की इसी दौरान तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी का पता-तलाश कर उसे अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया।

मामले में आरोपी मो. ताजउददीन उम्र 25 वर्ष निवासी लोधमा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. बैजन्ती किंडो, आरक्षक अमित एक्का, चंद्रशेखर बंजारे, जितेंद्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!