CRIME: जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 आरोपी गिरफ्तार, 9.66 लाख का मशरूका जब्त,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

दुर्ग। थाना नंदिनी नगर क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर रेड की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 9 लाख 66 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई
दिनांक 24 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रवेलीडीह में टीकाराम वर्मा के घर पर कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक छावनी के नेतृत्व में एसीसीयू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर रेड की।
रेड में बड़ी बरामदगी
पुलिस रेड के दौरान मौके से 52 पत्ती ताश के साथ जुआ खेलते हुए 21 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों के पास से—
नगद राशि: ₹1,91,000
01 आल्टो कार: कीमत लगभग ₹50,000
10 मोटरसाइकिलें: कीमत लगभग ₹3,50,000
25 मोबाइल फोन: कीमत लगभग ₹3,75,000
कुल मिलाकर ₹9,66,000 मूल्य का मशरूका जब्त किया गया।
जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज
गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
सुखेश नयां – खुर्सीपार
कमलेश्वर सिंह – सूरडंग
धनराज चदिवार – दुर्ग
प्रशांत वर्मा – स्मृति नगर
नयन साहू – कोहका
संतोष सेन – नगपुरा
जसवंत गोस्वामी – नगपुरा
धर्मेन्द्र कुमार सिन्हा – नगपुरा
संतोष शुक्ता – सूरडंग
मोहित वर्मा – वैशाली नगर
चेतन शर्मा – खपरी
प्रवीण सिंह – रामपुर
दुखीराम वैष्णव – जामुत
ध्रुव कुमार सोनी – कोहका
दिनेश सोनी – दुर्ग
मोहित जयसवाल – जामुल
विक्की साहू – स्मृति नगर
प्रकाशदास गोस्वामी – नगपुरा
प्रहलाद निर्मलकर – जामुल
हिमांशु निषाद – कोहका
सोहन देवांगन – बोडेगांव

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!