भक्ति संगीत की धुन पर जमकर झूम रहे श्रद्धालु, गरबा उत्सव में उमड़ रही भीड़,पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागी माता रानी की भक्ति में हो रहे लीन

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुरनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर जशपुरनगर के श्रीहरि कीर्तन भवन परिसर में आयोजित अक्स गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है। मां दुर्गा की आराधना, भक्ति संगीत और गरबा-डांडिया की रंगीन छटा के बीच शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागी संगीत की धुन पर पूरे उत्साह के साथ गरबा कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, सत्येंद्र सिंह, सुनील सोनी और चिटू गुप्ता सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।

 

सनातन परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है गरबा

 

प्रतिभागियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने कहा कि गरबा महोत्सव सनातन धर्म की सदियों पुरानी परंपरा है। जिस तरह युवा पीढ़ी उत्साह के साथ इसमें भाग ले रही है, वह सनातन धर्म के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे आयोजकों और स्वयंसेवकों की मेहनत की सराहना की।

 

जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि माता रानी की आराधना और भक्ति का माध्यम है। इस आयोजन की खासियत है कि इसमें दो से तीन पीढ़ियां एक साथ ताल से ताल मिलाकर माता रानी की भक्ति में लीन होती हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत बनाते हैं।

एसएसपी ने यातायात नियमों के पालन की अपील की

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने श्रद्धालुओं को नवरात्र और दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

 

अर्चना गोस्वामी और शिवम भास्कर की प्रस्तुतियों पर झूम रहे प्रतिभागी

 

अक्स गरबा महोत्सव में प्रसिद्ध गायिका अर्चना गोस्वामी और शिवम भास्कर की संगीतमय प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अर्चना गोस्वामी के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु गरबा करते नजर आ रहे हैं, वहीं शिवम भास्कर की प्रस्तुतियां भी प्रतिभागियों में खासा उत्साह भर रही हैं। संगीत की धुन, पारंपरिक परिधान और गरबा-डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों से श्रीहरि कीर्तन भवन परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर है।

नवरात्र के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव धार्मिक आस्था के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक बन रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से आयोजन में लगातार उत्साह बना हुआ है।

 

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!