हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए मोबाइल नंबर,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

The Prime news :हत्या के गंभीर मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने 10 हजार रुपये का नगद इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही है और उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने के लिए आम नागरिकों से सहयोग मांगा है। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखने की बात कही है।

 

पुलिस के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 541/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज है। इस प्रकरण में रविदास मानिकपुरी (22 वर्ष), निवासी लुचकीपारा, वार्ड क्रमांक 07, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग फरार है।

 

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद आरोपी का पता नहीं चल पाने के कारण उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की गई है।

 

आरोपी की जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम

 

दुर्ग पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपी के संबंध में ऐसी महत्वपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्ति को घोषित शर्तों के अनुसार 10 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा, जिसकी मदद से आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया जा सके। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

 

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि फरार आरोपी रविदास मानिकपुरी के संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

 

– पुलिस नियंत्रण कक्ष, दुर्ग: 94791-92099

– थाना दुर्ग: 94791-92019

 

पुलिस ने लोगों से आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!