जशपुर विधायक रायमुनी भगत की तबीयत बिगड़ी, रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती,पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुरनगर। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी लेने छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने श्रीमती भगत से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

 

मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधायक रायमुनी भगत के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर अपने परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्र की जनता के बीच लौटें। उन्होंने माता रानी से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

 

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि विधायक रायमुनी भगत जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि स्वास्थ्य लाभ के बाद वे फिर से जनसेवा और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

 

विधायक की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद उनके शुभचिंतक और क्षेत्र के लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। फिलहाल उनकी बीमारी और स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!