Advertisements

मकान सौदे में 20 लाख की ठगी: अंजोरा पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, चौथा अब भी फरार पहले भी जेल जा चुकी है एक आरोपिया, मकान पर दोहरी रजिस्ट्री कर दिया था धोखा;

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

दुर्ग/अंजोरा। अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है, जिसमें 20 लाख रुपये लेकर मकान बेचने का सौदा करने वाले आरोपियों ने उसी मकान को किसी और को भी बेच दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक मुख्य आरोपी अब भी फरार है। घटना में शामिल एक महिला आरोपी पहले ही जेल भेजी जा चुकी है।

मामले की शिकायत प्रार्थी संतोष कुमार देशमुख (उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम देवादा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव) ने पुलिस चौकी अंजोरा में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अंजोरा स्थित खसरा नंबर 586/4, रकबा 0.018 हेक्टेयर (1971 वर्गफीट) में स्थित मकान को पोषण, सकुन और प्रीति निषाद नामक व्यक्तियों ने दिनांक 17 अप्रैल 2023 को 46 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। आरोपियों ने प्रार्थी से 20 लाख रुपये नगद व चेक के माध्यम से लेकर रजिस्ट्री का आश्वासन दिया।

मकान को दूसरे को भी बेच दिया, 5 लाख एडवांस लेकर किया नया सौदा

लेकिन बाद में पता चला कि उक्त आरोपियों ने उसी मकान को एक अन्य आरोपी वसीम खान को 46.50 लाख रुपये में बेचने का सौदा कर 5 लाख रुपये एडवांस ले लिया था और फिर नया इकरारनामा भी बना लिया। जब इस बात की जानकारी प्रार्थी को हुई, तो उसने वसीम खान और उसकी पत्नी हुस्ना बेगम से मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने की मांग की। इस पर आरोपियों ने प्रार्थी से 5 लाख एडवांस की भरपाई करने का दबाव बनाया और फिर 3.30 लाख रुपये और लेकर मकान को हुस्ना बेगम के नाम रजिस्ट्री कर दिया।

इस सुनियोजित ठगी की शिकायत पर पुलिस चौकी अंजोरा में अपराध क्रमांक 196/2025, धारा 420, 120बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में हुस्ना बेगम को पहले ही दिनांक 12 जून 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, फरार वसीम की तलाश जारी

घटना के बाद फरार चल रहे पोषण निषाद, सकुन निषाद और प्रीति निषाद को पुलिस ने 24 जून को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और ठगी की रकम में से 5500 रुपये जब्त किए गए, जबकि शेष रकम खर्च होना बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया। वहीं, मुख्य आरोपी वसीम खान अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. पोषण निषाद, पिता स्व. नारायण निषाद, उम्र 25 वर्ष

2. सकुन निषाद, पति स्व. नारायण निषाद

3. प्रीति निषाद, पिता स्व. नारायण निषाद
(तीनों निवासी थनौद रोड, अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग)

 

जब्त की गई रकम:

आरोपी पोषण निषाद से: ₹2000/-

आरोपी सकुन निषाद से: ₹3500/-
कुल जब्ती राशि: ₹5500/-

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि खगेन्द्र पठारे के नेतृत्व में सउनि रेमन साहू, प्रआर. आशीष राजपूत, आरक्षक टोमन देशमुख, आरक्षक योगेश चंद्राकर तथा महिला आरक्षक सीमा साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights