Advertisements

अच्छी खबर : यातायात व्यवस्था बनाने हेतु स्टॉपर प्रदाय करने पर गुड सेमेरिटन एसपी ने पौधा, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो से देकर किया सम्मानित।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जशपुर: जिले के यातायात व्यवस्था बनाने हेतु शहर के नागरिक आगे बढ़कर पुलिस की मदद कर रहे हैं इसी कड़ी में नागरिक विनोद जैन,और अभय सोनी के द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतू रोड स्टॉपर सौजन्य भेंट के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डी .रविशंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर एवं जिले के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे ।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं रोकने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम बनाने, पुलिस और जनता के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखने हेतु आम नागरिकों से चर्चा किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक के द्वारा सड़क सुरक्षा हेतू स्टॉपर प्रदाय करने पर विनोद जैन, अभय सोनी को सजावटी पौधा , प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

 

रोड स्टॉपर को पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा जिले के चौक चौराहा में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुदृढ़ बनाने हेतु लगाने की अनुमति दी गई।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!