Police : क्रिसमस एवं नव वर्ष पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्येश्य से जिले के थाना चौकी क्षेत्र में ली गई शांति समिति की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा क्रिसमस एवं नये वर्ष के आयोजन में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी वर्ग के लोग सम्मिलित हुए। बैठक में सभी वर्गाें से सौहार्दपूर्ण, सामंजस्य के साथ क्रिसमस एवं नया साल मनाने के निर्देश दिये गये, साथ ही आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के लिये प्रशासन से पूर्व लिखित अनुमति प्राप्त करने एवं प्राप्त अनुमति के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश दिये गये। अनुमति की शर्तो का पालन करते हुए ही कार्यक्रम आयोजित करने निर्देशित किया गया।इसके अतिरिक्त कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा निर्धारित स्थान पर ही वाहनों की पार्किंग करने के भी निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था अथवा विवाद करने वाले व्यक्तियों के संबंध में संबंधित थाना/चौकी को तत्काल सूचना से अवगत कराने हेतु भी अपील की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के राजपत्रित अधिकारी भी अपने क्षेत्रांतर्गत बैठक में सम्मिलित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!