Advertisements

अंध विश्वास के मकड़जाल से फिर दहल उठा जशपुर,जादू टोना के संदेह में महिला ने कर दी जेठ जेठानी की हत्या,कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गई पुलिस थाना,बच्चे की मौत से विचलित था आरोपित दंपत्ति, पढ़िए पूरी खूनी वारदात की कहानी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जादू टोना जैसे अंध विश्वास के मकड़जाल ने एक बार फिर जशपुर की धरती को दोहरे हत्याकांड से दहला कर रख दिया है। अपने बच्चे की मौत से विचलित हुई एक मां ने अपने ही जेठ और जेठानी पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी और खून से सने हुए हथियार लेकर पहुंच गई पुलिस थाना। आरोपित महिला ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए,स्वयं को गिरफ्तार करने की मांग करने लगी। यह लोमहर्षक घटना हुई है सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम डोभ में।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम डोभ की रहवासी महिला लुदंरी बाई पति बुधमन भगत थाना पहुंचीं और अपने जेठ गंगोत्री बाई और मघनु राम की हत्या कर दी है। महिला के जोर देने पर बगीचा के एसडीओपी अलीम खान के नेतृत्व में पुलिस टीम डोभ पहुंची। यहां महिला की बात सच साबित हुई। आरोपित महिला के घर में एक महिला और पुरूष का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। उनके मार्गदर्शन में पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की है। इस बीच,इंटरनेट मिडिया में इस घटना को अंधविश्वास से जोड़ कर खबरें वायरल होने लगी। पूछताछ किए जाने पर आरोपित महिला लुंदरी बाई ने बताया कि उसका मृतक मघनूराम और उसकी पत्नी गंगोत्री बाई से लंबे अर्से से विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार की शाम को भी उनके बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान महिला ने मृतकों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला लुंदरी बाई और उसके पति बुधमन भगत को गिरफ्तार कर लिया है। डोभ में हुए दोहरे हत्याकांड के पीछे अंध विश्वास की बात भी सामने आ रही है। हालांकि जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारीक विवाद की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपित दंपत्ति लुंदरी बाई और बुधमन भगत के एक बेटे की कुछ अरसा पहले बीमारी से मौत हो गई थी। आरोपित दंपत्ति,मृतकों पर जादू टोना का संदेह किया करता था। इस बात को लेकर आए दिन मृतकों और आरोपितों के बीच विवाद होता रहता था। जो अंतत: इस खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!