VIDEO : Breaking News : युद्धवीर के निधन पर छलका दिग्गज नेताओ का दर्द,कहा विश्वास ही नहीं होता,छोटू बाबा इस तरह चले गए

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क: पूर्व संसदीय सचिव और विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के श्रद्धांजलि सभा मे भाजपा के दिग्गज नेता जुटे। सभा का आयोजन शहर के गम्हरिया रोड में स्थित जूदेव फार्म के मैदान में किया गया था। सभा मे शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह के साथ पूर्व सांसद सरोज पांडे,धरमलाल कौशिक,राजेश मूणत,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,प्रेम प्रकाश पांडेय,भूपेंद्र सिंह सवन्नी विशेष विमान से जशपुर पहुँचे थे। वहीं,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सड़क मार्ग से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शरीक होने पहुँचे।

शोक सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने कहा कि युद्धवीर का असमय चले जाना हम सब के लिए बड़ी क्षति है। लेकिन जशपूर्वासियो को स्वयं को कमजोर,महसूस करने की जरूरत नहीं। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जशपुर के साथ। उन्होंने कहा कि युद्धवीर ने अल्पायु में ही प्रदेश की राजनीति में नया इतिहास रचा था। उन्होंने कांग्रेस का सबसे मजबूत किला माना जाने वाला चंद्रपुर में नोबेल वर्मा को पराजित कर,भाजपा को जीत दिलाई थी। सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि स्वर्गीय युद्धवीर सिंह जूदेव 2005 में जिला पंचायत में सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा। युवाओं की धड़कन बने।उनके निधन से हम सबकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। सब मिल उनके अभियान को आगे बढाएंगे।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूरा छत्तीगढ़ युद्धवीर में दिलीप सिंह जूदेव की छवि देख रहा था। युद्धवीर का चला जाना,जशपुर और राज परिवार का ही नही छत्तीसगढ़ का क्षति है। राजपरिवार ने धर्म और संस्कृति को संरक्षित करने का काम किया है। पूर्व सांसद सरोज पांडेय-ने कहा कि जीवन मे कभी ऐसे भी कक्षण आते हैं जिसे मन स्वीकार नही करता। युद्धवीर का जाना ऐसे ही घटना है। पार्टी व क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट ने कहा कि युद्धवीर नही रहे ये मन नही मानता। युद्धवीर के जाने से पूरा जशपुर और छत्तीसगढ़ स्तब्ध है। नन्दकुमार साय- धरम पर मंडरा रहे संकट को रोकने के लिए युद्धवीर का रहना जरूरी था।उन्हें बहुत काम करना था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक- राजपरिवार में जन्म लेने के बावजूद युद्धवीर आम जन के नेता थे। 4 सौ किलोमीटर दूर जा कर चुनाव जीतना और पक्ष में माहौल बनाना उनकी राजनीतिक कुशलता का परिचायक है। पूरे हिन्दू समाज और छत्तीगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय- युद्धवीर सिंह दिलीप सिंह के छवि थे। बेबाक नेता थे। कई पदों में रहते हुए राजनीति में डटे हुए थे। राज परिवार,जशपुर के सस्थ भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति। भाजपा के केंद्रीय हाई कमान की ओर से श्रद्धांजलि सभा मे शामिल होने के लिए आए बिहार के कृषि मंत्री – नितिन नवीन ने कहा कि युवा साथी को हमने खोया है। असीम सम्भावना वाले नेता थे युद्धवीर सिंह। जनमानस में अलग ही छवि बनाई। बीच सफर में बिछड़ना बेहद दुखद। सभा मे जूटे जनता,आत्मीय जुड़ाव का प्रतीक है।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने युद्धवीर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि युद्धवीर, दिलीप सिंह जु देव के नक्शे कदम पर चल रहे थे। उनकी लोकप्रियता पूरे छत्तीसगढ़ में थी। युद्धवीर सिंह के बिछड़ने से गलियां सुनी है। घटना पर विश्वस नही हो रहा है। श्रद्धांजलि सभा के बाद सारे नेताओ ने बांकी टोली स्थित जूदेव के आवास पहुँच कर स्वजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!