Advertisements

मां की क्रूरता : बेटे ने मांगा दूध तो गुस्से से बेकाबू हो,जमीन में पटक,कर दी हत्या

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। भूख से बिलख रहे तीन साल के मासूम के सात्विक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मां प्रमिला राव से पीने के लिए दूध मांगा था। माँ ने व्यस्तता की बात कहते हुए उसकी बात को टाल दिया। इसे देख कर सात्विक,माँ से दूध देने की हठ करने लगा। इससे बौखलाई प्रमिला ने अपने ही मासूम बेटे को उठा कर फर्श में पटक दिया। सिर में आए गम्भीर चोट की वजह से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोरबा जिले के बालको नगर के सेक्टर 5 की है। इस घटना को जिसने भी देखा और सुना वह हैरान है। किसी को भी यकीन आ रहा है कि मां इतनी क्रूर कैसे हो सकती है? वैसे स्वजनों का कहना है कि आरोपित मां प्रमिला राव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 2014 से वह मानसिक रोग से जूझ रही है। उसका इलाज भी चल रहा है। फिलहाल कोरबा पुलिस आरोपित महिला को गिरफ्तार कर,मामले की जांच में जुटी हुई है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!