जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। प्रदेश सरकार ने जशपुर जिले के नवगठित तहसील सन्ना में महाविद्यालय शुरु करने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में सन्ना के साथ कोरिया जिलेक नागपुर,कोरबा जिले के बांकी मोंगरा,बलरामपुर जिले में कन्या महाविद्यालय,रायपुर जिले में गोबरा नवापारा,नवा रायपुर,दुर्ग जिले के रिसाली,पेंड्रावन,जांजगीर चाम्पा जिले में सारागांव और सूरजपुर जिले में महाविधालय शुरू करने की स्वीकृति जारी की गई है। आदेश में सभी 10 महाविद्यालय के लिए प्राचार्य,प्राध्यापक सहित 35 के मान से 350 पदों की स्वीकृति भी दे दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल दिसंबर माह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रथम जशपुर आगमन के दौरान विधायक विनय भगत की पहल पर उन्होंने सन्ना में अस्पताल और महाविद्यालय शुरू करने की घोषणा की थी। घोषणा के पूरा होने से पहाड़ी कोरवा बाहुल्य सन्ना में हर्ष व्याप्त है।




