Advertisements

महाकाली मन्दिर लुड़ेग में एकदिवसीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क। बुधवार को महाकाली मन्दिर परिसर लुड़ेग में एकदिवसीय समीक्षा बैठक कोविड-19 के समस्त प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रखी गई।बैठक में मन्दिर निर्माण समिति एवं कार्यसंचालन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।

समीक्षा बैठक गुरुदेव दिलीप चौहान की अध्यक्षता में आहूत की गई ,इस समीक्षा बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई।संगठन की सक्रियता एवं व्यापक स्तर पर कार्य संचालन एवं विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता के लिए नए सदस्यों की आम सहमति ली गई एवं मन्दिर निर्माण सहित समस्त धार्मिक आयोजनों में सहयोग के लिए निर्देश दिया गया एवं कार्यसंचालन हेतु सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई।

गुरुदेव दिलीप चौहान ने कहा कि महाकाली मन्दिर के प्रति लोगों में अटूट आस्था एवं प्रेम इस बात का प्रतीक है कि आज यहाँ पूरे भारतवर्ष के कोने कोने से लोग आ रहे हैं, हमें सभी को मिलकर समाज के कल्याण एवं बेहतरी के लिए कार्य करना है।उन्होंने कहा कि मंदिर के हर गतिविधियों के संचालन में सक्रिय सदस्यों की सेवा एवं उनकी भूमिका महत्वपूर्ण स्थान रखती है ।
प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एस पी यादव ने बताया कि समीक्षा बैठक में सामूहिक चर्चा के साथ कई अहम निर्णय लिए गए।

इस दौरान मन्दिर संचालन समिति के अजीत साय पैंकरा, दशरथ चौहान, पुरूषोत्तम चौहान, मधुमती चौहान , बालकुंवर चौहान ,संदीप चौहान, सुनील एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!