Advertisements

Police : पुलिस ने तीन दिन तक चलाया ऐसा अभियान की सैकड़ों गाड़ियां की कर लिया जप्त, 70 हजार से अधिक का वसूला दिया जुर्माना, नियम तोड़ने वाले लापरवाह और नाबालिक मोटरसाइकिल चालकों के उड़े होंश,पढ़िए पूरी खबर,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के साथ ही तीन सवारी बैठ कर दो पहिया वाहन चलाने,एवं नाबालिगों के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाकर बीते 3 दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाही करते हुए प्रकरण को न्यायालय में पेश किया है, इस दोरान पुलिस ने जिले भर में सेकड़ो वाहनों पर चलानी कार्यवाही की है,

इस संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले भर के विभिन्न थाना चौकी क्षेत्र में तेज गति, लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई एवं प्रकरण न्यायालय में पेश किया गया, इस दोरान बिना हेलमेट ,नाबालिग वाहन चालक, लापरवाह वाहन चालक एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालो ,तीन सवारी के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी,
दी गई जानकारी के अनुसार जिले में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कुल 254 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये कुल 72,000 रू. समन शुल्क वसूल किया,

13 मई से 15 मई तक चलाये तक जिले भर के विभिन्न थाना चौकी क्षेत्र में नाकाबंदी कर तेज गति, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई,, साथ ही यात्री बस में अपूर्ण दस्तावेज, मोडिफाई वाहन, दो पहिया वाहन में तीन सवारी पाये जाने पर चालानी कार्यवाही किया गया।

13 मई को जशपुर शहर में एम.व्ही. एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये यातायात शाखा द्वारा 11 प्रकरण में 900 रू., थाना बागबहार द्वारा 4 प्रकरण में 2000 रू., थाना फरसाबहार द्वारा 6 प्रकरण में 1200 रू. थाना पत्थलगांव द्वारा 1 प्रकरण में 500 रू. कुल 4600 रू. शमन शुल्क वसूल किया गया है।

14 मई को जशपुर में एम.व्ही. एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये यातायात शाखा द्वारा 12 प्रकरण में 2400 रू., थाना जशपुर द्वारा 7 प्रकरण में 1400 रू., थाना आस्ता 3 प्रकरण में 900 रू., थाना सन्ना 6 प्रकरण में 2500 रू., थाना कुनकुरी 25 प्रकरण में 5000 रू., थाना तपकरा 10 प्रकरण में 600 रू., थाना कांसाबेल 18 प्रकरण में 3600 रू., थाना पत्थलगांव 37 प्रकरण में 11,100 रू. चौकी दोकड़ा 19 प्रकरण में 3000 रू., थाना बागबहार 10 प्रकरण में 2000 रू. थाना बगीचा 19 प्रकरण में 18,800 रू., थाना सन्ना द्वारा 06 प्रकरण में 1200 रू. थाना दुलदुला 05 प्रकरण में 1000 रू. चौकी लोदाम 2 प्रकरण में 400 रू., थाना तुमला 10 प्रकरण में 2000 रू. कुल 55,900 समन शुल्क वसूल किया गया है।

15 मई को जशपुर नगर में एम.व्ही. एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुये यातायात शाखा द्वारा 11 प्रकरण में 2200 रू., थाना जशपुर द्वारा 6 प्रकरण में 1200 रू., थाना पत्थलगांव द्वारा 22 प्रकरण में 6600 रू., थाना बागबहार 5 प्रकरण में 1500 रू., कुल 11,500 समन शुल्क वसूल किया गया है।

 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!