Advertisements

Crime news : युवती को शादी का झांसा देकर दो साल दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी ने युवती को झांसी में लाकर विवाह अधिकारी के समक्ष पंजीयन भी कराया था,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने 25 वर्षीय युवती को शादी करने का झांसा देकर विगत 2 वर्षों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आनंद प्रकाश तिग्गा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मैं भेज दिया है, आरोपी ने युवती को झांसी में लाकर विवाह अधिकारी के समक्ष पंजीयन भी कराया था लेकिन उसके बाद दगा देकर फरार हो गया था, पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 366, 376 (2)(एन) का अपराध पंजीबद्ध किया था,

जशपुर सिटी कोतवाली के प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी लोदाम क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने 12 मई को थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह वर्ष 2018 में आई.टी.आई. की पढ़ाई कर करने हेतु कॉलेज जाती थी उसी दौरान उसका आरोपी आनंद प्रकाश तिग्गा से परिचय हुआ, दोनों में अच्छी दोस्ती थी। 23 मई 2020 को आरोपी ने युवती को स्थानीय दर्शनीय स्थल में घुमाने के बहाने ले गया और शादी कर पत्नी बनाउंगा कहकर युवती के मना करने पर उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद अनेकों बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

वही 21 जनवरी 2022 को आनंद प्रकाश तिग्गा ने युवती को शादी करूंगा कहकर विवाह अधिकारी के समक्ष पंजीयन कराया, किन्तु आनंद प्रकाश तिग्गा उसके दूसरे दिन युवती को छोड़कर कहीं भाग गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी, इस दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी के निवास में होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण के आरोपी आनंद प्रकाष तिग्गा को उम्र 30 वर्ष निवासी कचहरीपारा जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. बैजंती किण्डो, आर. शोभनाथ सिंह, सहा.आर. रवि राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!