Advertisements

राजनीति : कांग्रेस सरकार के अघोषित आपातकाल के विरोध में भाजपा ने किया जेल भरो आंदोलन, प्रदेश अध्यक्ष सहित दिग्ज नेता रहे मौजूद, 527 लोगों ने दी गिरफ्तारी,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला भाजपा जशपुर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय के नेतृत्व में एवं पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा कृष्ण कुमार राय, जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय के उपस्थिति में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के काले कानून के विरोध में बलराम सभा मंच बाजार डाँड़ में एक दिवसीय धरना दिया और जमकर किया हल्ला बोल।

धरना प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने हुँकार भरते हुए कहा कि आज कांग्रेस द्वारा अघोषित आपातकाल लगाकर धरना प्रदर्शन के अधिकार से संस्था व राजनैतिक दलों को वंचित करने, राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास का पैसा रोकने, बिजली बिल के माध्यम से खुली लुटपाट करने एवं स्व सहायता समूह से रेडी टू ईट छीनकर व्यवसायी करने के विरोध में पूरे प्रदेश में भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन व जेल भरो आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से बड़े बड़े वादे किए थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें भुला दिया, जिससे समाज का हर वर्ग आक्रोशित है और सड़कों पर उतर आया है। बढ़ते जनाक्रोश को कुचलने के लिए सरकार ने प्रदेश में धार्मिक रैलियों, धरना प्रदर्शन, धार्मिक आयोजनों आदि पर कड़े प्रतिबंध लगा दिया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार तानाशाही पर उतर आई है। भूपेश बघेल सरकार विपक्ष ही नही जानता कि भी आवाज़ दबाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

आगे साय ने कहा कि राजनैतिक संगठन, सरकारी अधिकारी-कर्मचारीयों के संगठन, व सामाजिक संगठनों के पास अपनी बात रखने का आंदोलन ही एकमात्र माध्यम होता है। सरकार उसे ही दबाना चाह रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर राजनैतिक संगठनों के अलावा प्रेस की आज़ादी भी छीन ली थी। भूपेश बघेल भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं। इससे आमलोगों की आवाज़ दबाई जा रही है। छत्तीसगढ़ियों से अभिव्यक्ति की आजादी को छीनना चाहती है सरकार।

दरअसल सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने दर्जनों लोकलुभावन वादे किये थे। इसमें ऐसे भी वादे थे जिन्हें पूरा करना लगभग असंभव है। इन्ही वादों पर भरोसा कर लोगों ने कांग्रेस को सत्ता में बिठाया। लेकिन सत्ता में आने के साढ़े तीन साल बाद भी भूपेश सरकार ये वादे पूरे नही कर सकी। कांग्रेस सरकार ने जो आदेश पारित किया उसमे 19 शर्ते हैं जिन्हें सख्ती से पालन करने की बात कही गई है। इस आदेश में 8,12,13,14,15,18 और 19 में ऐसी शर्तें हैं जो मौलिक अधिकारों का हनन करती हैं। वास्तव में इस आदेश के तहत कांग्रेस सरकार अपने खिलाफ असहमति की आवाज़ बुलंद करने वाले समूहों-दलों को चुन चुन कर निशाना बनाने के फिराक में है। हालांकि इस आदेश के जारी होने के बाद कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन, घेराव आदि किया लेकिन उसे किसी तरह की अनुमति लेने की जरूरत महसूस नही हुई।

बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस यह जानती थी कि जनता अब कांग्रेस पर सहज भरोसा नही कर पाती इसलिए राज्य की धर्मप्राण जनता को भरोसे में लेने के लिए विधानसभा चुनाव के समय धार्मिक आस्था का दावँ चला। उसने हांथ में गंगाजल लेकर सार्वजनिक कसम खाई की वो वादों को पूरा करेगी। लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों से मुकर गई।

पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लगभग 8 लाख गरीब परिवारों के सर से प्रधानमंत्री आवास का छत छीना है। न ही बेरोजगारों को भत्ता दिया और न ही महिला स्व सहायता समूहो कि कर्ज माफी की। बल्कि रेडी टू ईट में लाखों महिलाओं का रोजगार भी छीन लिया।

पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने वादों पर विश्वासघात किया है। मंडी शुल्क खत्म करने का वादा था,लेकिन इसे 150 प्रतिशत बढ़ा दिया। किसानों को दो साल का बकाया बोनस भी नही दिया। किसानों को कर्जमुक्त करने का वादा कर पूरे प्रदेश को ही कर्जदार बना दिया। आलम यह है कि तीन साल के ही कार्यकाल में सरकार ने इतना कर्ज लेलिया है, जो बीते 15 वर्ष में लिए गए कर्ज से अधिक है।

धरने को जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, अमन शर्मा, असलम आज़ाद ने भी संबोधित किया। कायक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा एवं सुनील गुप्ता ने किया।

धरना समाप्ति के पश्चात हजारों की संख्या में भाजपाईयों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय की अगुवाई में विशाल रैली निकाल कर कलेक्टोरेट परिसर के घेराव के वक़्त हाई स्कूल में बने अस्थायी कारागार में गिरफ्तारी दी।
जहाँ 527 लोगों ने गिरफ्तार दी जिसमे 158 महिला 368 पुरुष ने गिरफ्तार,

धरना एवं जेल भरो आंदोलन में मुख्य रूप से पुर विधायक भरत साय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश सिन्हा, सुनील गुप्ता, जिला भाजपा उपाध्यक्ष भरत सिंह, मुकेश शर्मा, रूपेश सोनी, पुरषोत्तम सिंह, राजू गुप्ता, गोपाल राय, सत्येंद्र सिंह, शंकर गुप्ता, वरुण जैन, संतोष सिंह, राजकपूर भगत, डीडीसी रीना बरला, शांति भगत, अनिता सिंह, ममता कश्यप, नितिन राय, अमन शर्मा, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय अदित्य सिंह , पवन शर्मा, गोविंद राम भगत, असलम आजाद, मुनेश्वर केसर, श्रीनायक मिश्रा, अंकित बंसल, अवधेश गुप्ता, गोपाल कश्यप, रजनी प्रधान, दिनेश प्रसाद, शारदा प्रधान, विजय सहाय, दीपक अंधारे, अंजू टोप्पो, भुनेश्वरी बेहरा, सुनील राय, टुन्नू सोनी, श्यामलाल भगत, मंगल राम, सज्जू खान, अरविंद भगत, मैनेजर राम, राहुल गुप्ता, दीपक गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, नमित सिंह, राजा सोनी,दीपू मिश्रा, केशव यादव,राजकुमार गुप्ता, विकास नाग, आकाश गुप्ता, हरीश कुमार, सुनीति भोय,वेद प्रकाश भगत, जगदीश गुप्ता, हरिशंकर यादव, रामस्वरूप यादव, श्यामलाल भगत,कृपा भगत, मनोज भगत, अभ्युदय मिश्रा, बसंत जैन, नीतू गुप्ता, कपिल सिंह,एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!