Police : जशपुर पुलिस द्वारा समंस वारंट तामील हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान, एक सप्ताह के भीतर 470 से अधिक समंस, जमानती वारंट सहित गिरफ्तारी वारंट किए गए तामील,,

जशपुर पुलिस जशपुर द्वारा समंस, वारंट तामीली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, बीते एक समाप्त में चल रहे इस अभियान में पुलिस ने 478 समंत जमानती वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए हैं,

पुलिस टीम द्वारा जिले भर में 285 समंस, 146 जमानती वारंट, 44 गिरफ्तारी वारंट एवं 03 स्थाई गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिला जशपुर के विभिन्न थाना चौकी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न न्यायालय से समंस, जमानती वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट तामीली हेतु प्राप्त हुये थे, जिसे टीम बनाकर 3 जुलाई से 9 जुलाई तक अभियान चलाकर तामील कराया गया।

जिसमे थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा समंस-41, जमानती वारंट-14, गिरफ्तारी वांरट-7, चौकी लोदाम द्वारा समंस-20, जमानती वारंट-14, चौकी मनोरा द्वारा समंस-7, जमानती वारंट-1, गिरफ्तारी वांरट-1, चौकी आरा द्वारा समंस-3, गिरफ्तारी वांरट-1, थाना आस्ता द्वारा समंस-13, थाना दुलदुला द्वारा समंस-27, जमानती वारंट-7, गिरफ्तारी वांरट-02, थाना बगीचा द्वारा समंस-20, जमानती वारंट-14, गिरफ्तारी वांरट-3, स्थाई गिरफ्तारी वारंट-02, चौकी पण्डरापाठ द्वारा समंस-3, जमानती वारंट-07, गिरफ्तारी वांरट-6, स्थाई गिरफ्तारी वारंट-1, थाना नारायणपुर द्वारा समंस-22, जमानती वारंट-12, गिरफ्तारी वांरट-2, थाना सन्ना द्वारा समंस-14, जमानती वारंट-11, चौकी सोनक्यारी द्वारा समंस-11, जमानती वारंट-2, थाना कुनकुरी द्वारा समंस-21, जमानती वारंट-10, गिरफ्तारी वांरट-9, थाना तपकरा द्वारा गिरफ्तारी वांरट-1, चौकी करडेगा द्वारा समंस-10, थाना कांसाबेल द्वारा समंस-24, जमानती वारंट-07, गिरफ्तारी वांरट-3, चौकी दोकड़ा द्वारा समंस-10, जमानती वारंट-3, गिरफ्तारी वांरट-2, थाना पत्थलगांव द्वारा समंस-17, जमानती वारंट-27, गिरफ्तारी वांरट-5, थाना फरसाबहार द्वारा समंस-6, जमानती वारंट-8, थाना बागबहार द्वारा समंस-5, जमानती वारंट-1, चौकी कोतबा द्वारा जमानती वारंट-1, थाना तुमला द्वारा समंस-11, जमानती वारंट-7, गिरफ्तारी वांरट-2 तामील कराया गया है।

Rashifal