प्रियवंदा सिंह जूदेव ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को दी शुभकामनांए,दिल्ली मे उनके निवास पर की मुलाक़ात*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगरः छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होनें नितिन नबीन से दिल्ली स्थित उनके निवास में मुलाकात की। शुभकामनाएं देते हुए जूदेव ने कहा कि उनके राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव से भारतीय जनता पार्टी का संगठन और मजबूत होगा अपितु आने वाले चुनावों में भाजपा बिहार के जैसे परिणाम प्राप्त करने में सफल होगी। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी के रूप में नितिन नबीन ने 2023 के विधानसभा चुनाव में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने जूदेव का आभार व्यक्त करते हुए जशपुर राज परिवार से और छत्तीसगढ़ से अपने गहरे लगाव का जिक्र किया। उन्होनें कहा कि पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों के साथ जनता का प्यार और विश्वास से ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा और शक्ति मिलती है।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!