टाँगरगांव स्टील प्लांट : जब भूमियों का डायवर्सन ही नहीं हुआ था तब किस आधार पर आयोजित हो रही थी जनसुनवाई-?…..टाँगरगांव स्टील प्लांट मामले में उठा गम्भीर सवाल…धरने पर बैठे ग्रामीण वीडियो…..

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : टंगरगांव में लगने वाले कुदरगढ़ी स्टील प्लांट का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा रविवार को जनजाति सुरक्षा मंच के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने टांगर गांव में एक दिवसीय ग्रामीणों के साथ धरना दिया,

Breaking Jashpur : बुजूर्ग महिला से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर में अकेली देख महिला को घटना को दिया था अंजाम,

दअरसल टाँगरगांव में माँ कुदरगढ़ी स्टील प्लांट के मालिकों के द्वारा एसडीएम बगीचा के न्यायालय में डायवर्सन का आवेदन प्रस्तुत होते ही टाँगरगांव स्टील प्लांट का जीन एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है। जैसे ही ग्रामीणों को समाचार पत्र में प्रकाशित इश्तहार की जानकारी मिली वैसे ही आनन फानन में सैकड़ों ग्रामीण अपने पारम्परिक लाठियों के साथ एसडीओ कार्यालय बगीचा पहुँचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, ।

राजस्व पटवारी संघ का हुआ चुनाव, पटवारी संघ के अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध चुने गए प्रवीण तिर्की, जिले भर के पटवारी रहे मौजूद,,,,

वहीं रविवार को एक बार फिर ग्रामीण लामबंद होकर स्टील प्लांट के खिलाफ सड़कों पर उतरे, वही ग्रामीणों के इस आंदोलन में जनजातिय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मंत्री गणेश राम भगत भी टाँगरगांव पहुँचे, ओर ग्रामीणों के समर्थन में धरना दिया,

मोहन भागवत करेंगे, 16 नवंबर को घरवापासी के प्रणेता हिंदु कुल तिलक, कुमार दिलीप सिंह जूदेव के आदमकद मूर्ति का जशपुर में अनावरण, बेटे प्रबल ने यूडी के बयान पर कहा कुमार साहब को मानने वालों में हर वर्ग और हर पार्टी के लोग शामिल हैं,,,,,,

 

इस दौरान ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए जनजातिय सुरक्षा मंच के प्रमुख एवं पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि उद्योगपति और जिला प्रशासन मिलकर जशपुर को बर्बाद करना चाह रहे हैं लेकिन हम अपने पुरखों की पहचान जल जंगल जमीन को नष्ट होने नही देंगे। उन्होंने कहा उद्योगपति कई नेताओ को चाकलेट बांटते फिर रहे हैं और मुझे भी लेमनचूस देने का प्रयास कर रहे है उद्योगपति और उनके दलाल कान खोलकर सुन लें किसी मे इतनी ताकत नहीं है जो गणेश राम को खरीद सके ।उन्होंने कहा कि मैं गरीब किसान का बेटा हूँ और अच्छी तरह जानता हूँ कि गरीबों के लिए जल जंगल जमीन की कीमत क्या होती है।

VIDEO : रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों,कर्मचारियों से लाखों की ठगी, मामले में 6 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पुलिस अधीक्षक ने किया मामले का खुलासा, तालाब निर्माण, जमीन समतलीकरण करने के नाम करते थे ठगी, पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर एवं वाराणसी से किया गिरफ्तार,

 

सभा को सम्बोधित करते हुए अधिवक्ता रामप्रकाश पांडेय ने कहा कि उद्योगपति और जिला प्रशासन शुरू से ही कानूनों का उलंघन करते हुए उद्योग लगाने का षड्यंत्र कर रहे हैं उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब कृषि भूमियों का डायवर्सन हुआ ही नही था तब किस कानून के अनुसार जिला प्रशासन से टाँगरगांव में स्टील प्लांट लगाने के लिए जनसुनवाई का आयोजन किया था ? उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण बचाने हेतु महिलाओं के द्वारा चलाये गए चिपको आंदोलन की तर्ज पर जंगल बचाने का आह्वान किया।

VIDEO : रोजगार के नाम पर लाखों की ठगी का शिकार हुई, कर्ज में डूबी महिलाओ ने बोरिया बिस्तर सहित दिया धरना, महिलाओं के साथ बच्चे भी मौजूद,शातिर महिला ठग की शिकार हुई महिलाऐं राहत की उम्मीद में,,,,,,,

सभा को श्रवण चौहान,तपेश्वर यादव,काशी राम ने भी सम्बोधित किया । सभा का संचालन मंच के प्रदेश संयोजक रोशन प्रताप सिंह ने किया ,इस अवसर पर टाँगरगांव, हतगड़ा सरपंच सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!