VIDEO : ”मोर ऑटो मोर जशपुर“ अभियान की हुई शुरुआत,ऑटो चालकों को निर्धारित वर्दी में रहने एवं समस्त ऑटो का पूर्ण डिटेल के साथ नंबरिंग करना होगा अनिवार्य,साथ ही पुलिस अधीक्षक ने ऑटो चालकों की समस्याओं को सुनकर किया निराकरण….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : पुलिस द्वारा मोर ऑटो मोर जशपुर“ अभियान की शुरुआत की गई, इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ऑटो चालकों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण भी किया साथी महिलाओं बालिकाओं बुजुर्गों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश भी दिए,

”मोर ऑटो मोर जशपुर“ अभियान के तहत् 28 मार्च को जिला मुख्यालय में चलने वाले समस्त ऑटो एवं उनके चालकों को रक्षित केन्द्र जशपुर में बुलाकर उनके वाहनों को बारीकी से चेक किया गया, ऑटो चालकों के समस्त दस्तावेज पूर्ण होने पर उनके ऑटो का नंबरिंग, ऑटो चालक एवं मालिक का नाम मोबाईल नंबर सहित रेडियम से लिखवाने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त ऑटो चालकों को डेªस कोड निर्धारित कर खाखी वर्दी नेम प्लेट के साथ लगाने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि उनकी पहचान की जा सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त ऑटो चालकों को संबोधित कर किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने हेतु कहा गया, बालिकाओं/महिलाओं एवं बुजूर्गों के साथ सम्मानजनक एवं अच्छे से व्यवहार करने हेतु कहा गया। ऑटो चालकों का पुलिस से मिलकर व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया जिससे कि तत्काल सूचना मिलने पर कार्यवाही की जा सके।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!