Advertisements

एडवेंचर स्पोर्ट्स की बेसिक ट्रेनिंग कैम्प हुआ समापन, पुलिस अधीक्षक ने कहा भविष्य में साहसिक कार्यों, आपदा प्रबंधन के समय लोगों की मदद करने में एडवेंचर की यह बेसिक ट्रेनिंग मददगार साबित होगी ,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

हिमालयन रेंज में होने वाले बेसिक ट्रेनिंग जशपुर में हो रही है यह जशपुर का सौभाग्य है:पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, विपरीत परिस्थितियों में एडवेंचर की बेसिक ट्रेनिंग ही काम आएगी :एस.पी. विजय अग्रवाल

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : मयाली नेचर पार्क के सती घाट में आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स की बेसिक ट्रेनिंग कैम्प के समापन समारोह पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ.कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ समाज सेवी ओम प्रकाश शर्मा ने किया.

Breaking Jashpur : आगजनी की घटना में आग बुझाने वाले साहसी युवाओं एवं पुलिस कर्मियों को माध्यम एम्पावरमेंट ऑफ ट्राइबल & रूलर ऑर्गेनाइजेशन ने किया सम्मानित, पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा एक सप्ताह पूर्व एडवेंचर स्पोर्ट्स की बेसिक ट्रेनिंग की शुरुआत मायाली नेचर कैम्प में किया गया है अधिकांशतः इस तरह के आयोजन उत्तराखंड, कुल्लू मनाली, गढ़वाल जैसे हिमालयन रेंज में किया जा जाता है .यह जशपुर का सौभाग्य है कि इस तरह का आयोजन यहाँ किया जा रहा है. इसके लिए विधायक यू.डी.मिंज और कोलकाता के मुख्य प्रशिक्षक पार्थो सारथी दत्ता जी बधाई के पात्र है.

Breaking Jashpur : मोटर सायकल चोर गिरफ्तार, दरवाजा तोड़कर चोरी कर ले गए थे मोटर साइकिल, पुलिस दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार,

उन्होंने कहा कि आप जो यहाँ आसानी से सीख रहें है उसे सीखने में हजारों लाखों खर्च करना पड़ता है तब जाकर पहाड़ों पर चढने की कला सीखी जाती है.एडवेंचर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग आपमें टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित की गईं है, इस क्षेत्र आप कैरियर भी बना सकते है. आपदा प्रबंधन में भी आपको इसका लाभ मिलेगा. विपरीत परिस्थिति में भी आप साथ रहकर काम करते है तो एक दूसरे का ख्याल रखकर आगे बढ़ते है एक दूसरे की मदद करते है. आपस में एक दूसरे को जानने का बड़ा अवसर मिलता हैयह बेसिक कैम्प क्षमता विकास के लिए आयोजित किया गया है निश्चित ही इसका बड़ा लाभ आपको हुआ होगा यही भविष्य में आपको साहसिक कार्यों, आपदा प्रबंधन के समय लोगों की मदद करने में कामआएगा.मेरी शुभकामनायें आप सभी के साथ है. इस अवसर पर उन्होंने सभी से उनके अनुभव साझा किया.

CRIME : प्रेमिका को छोड़ आया तमिलनाडु में फिर करने लगा शादी, जब प्रेमिका को लगी इसकी भनक, प्रेमी पहुँच गया सलाखों के पीछे, दैहिक शोषण और गर्भपात का था कुछ ऐसा मामला,,,

एडवेंचर स्पोर्ट्स की बेसिक ट्रेनिंग में डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय, एसडीआरएफ कमिश्नर राजेश पांडेय, जिला कमांडेंट अम्बिकापुर एस.के. प्रसाद,जशपुर एसडीआरएफ जिला कमांडेंट योग्यता साहू , नगर पंचायत सीएमओ श्रीमती पुष्पा खलखो, एसडीओ फारेस्ट कुनकुरी नवीन निराला, थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा, सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सागर यादव, जनपद अध्यक्ष अंजना मिंज, कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास उपस्थित रहें.

एडवेंचर स्पोर्ट्स की बेसिक ट्रेनिंग के समापन के अवसर पर सभी को माध्यम एम्प्वारमेंट ऑफ ट्राइबल & रूलर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शाल श्रीफल, मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया गया!!

स्व रचना बंग को दी गईं श्रद्धांजलि

कुनकुरी स्थानीय व्यवसायी शिवकुमार बंग के यहाँ हुई में हुए भीषण आगजनी की घटना में उनके छोटे भाई श्यामसुंदर बंग की पत्नी रचना बंग की दम घूँटने तथा जलने से मृत्यु हो गयी. इस आगजनी की घटना उनके आकस्मिक मृत्यु पर मायाली नेचर कैम्प में एडवेंचर स्पोर्ट्स की बेसिक ट्रेनिंग कैम्प के समापन में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गईं.

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!