Advertisements

Breaking Jashpur : चोरी का मोबाईल खरीद कर इस्तेमाल करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, महज 3 हजार रुपये में मोबाईल खरीद कर रहा था इस्तेमाल, मामले में अन्य फरार आरोपी की  पुलिस कर रही तलाश….

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : – जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला के घर से चोरी हुए मोबाइल को खरीद कर इस्तेमाल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है मामले की जानकारी देते हुए सिटी कोतवाली के प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने  बताया कि जशपुर निवासी प्रार्थिया महिला 21 अक्टूबर के प्रातः लगभग 09 बजे किसी कार्य से घर से बाहर गई थी, दोपहर लगभग 12ः30 बजे वापस घर आई तो देखी कि घर के दरवाजा का ताला टुटा हुआ है, घर में रखा हुआ सामान अस्त-व्यस्त है, साथ ही अलमारी में रखा सोने का अंगुठी, कान का बाली, नगदी 2000 रू. एवं रेडमी कंपनी का सिम लगा मोबाईल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना जशपुर में उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान चोरी हुये मोबाईल का पता-तलाश किया गया जो संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम बीरेन्द्र सिंह पटेल बताया। संदेही द्वारा उक्त चोरी हुये मोबाईल को किसी अज्ञात व्यक्ति से 3000 रू. में खरीदना बताकर अपने नाम से सिम लगाकर इस्तेमाल करना बताया। पुलिस द्वारा उक्त चोरी हुये मोबाईल एवं सीम को जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपी का कृत्य धारा 411 भा.द.वि. पाये जाने से *बीरेन्द्र सिंह पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी रक्षित कालोनी बस स्टैंड जशपुर नगर* को दिनांक 23.12.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है, जिसकी लगातार पता-तलाश की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने में निरी. लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्र.आर. मिथलेश यादव, प्र.आर. त्रिनाथ यादव, आर. लेबिट कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!