Advertisements

VIDEO : क्रिसमस उत्सव पर मंडराया ठंड और कोरोना का साया,बदल गया प्रार्थना सभा का समय

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

*जशपुरनगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क।* जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी की वजह से पहली बार चर्च में होने वाली विशेष प्रार्थना सभा के समय मे परिवर्तन किया गया है।

देखिये वीडियो

शहर के शान्त इग्नासीयूस चर्च के फादर निर्मल मिंज ने बताया कि आमतौर पर क्रिसमस का प्रार्थना सभा रात 9 बजे के बाद ही शुरू होता है। कैरोल सिंगिंग,आशीष वचन और प्रार्थना सभा सम्पन्न होते हैं। इसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला,बच्चे और बुजुर्ग शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से आते हैं। कार्यक्रम सम्पन्न होते हुए देर रात 1 बज जाता है और इसके बाद लोग घर लौटते हैं। इस दौरान लोगों के शीत लहर की चपेट आने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए कुनकुरी धर्म प्रांत के बिशप इम्मानुएल केरकेट्टा के निर्देश पर विशेष प्रार्थना सभा के समय मे परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि संत इग्नासीयूस चर्च में क्रिसमस समारोह आज शुक्रवार को शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील किया है कि आयोजन के समय को विशेष ध्यान दें।
*कोरोना का भी दिखेगा असर-*
फादर निर्मल ने बताया कि प्रार्थना सभा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। प्रार्थना सभा के दौरान क्रिसमस की बधाई देने के दौरान एक दूसरे से हाथ ना मिलने की हिदायत दी गई है। साथ मास्क अनिवार्य करने के साथ ही शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रबंध किया गया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!