Advertisements

आंध्रप्रदेश से दो साइबर ठग गिरफ्तार, 48 लाख की फॉरेक्स ठगी का पर्दाफाश

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

आंध्रप्रदेश से दो साइबर ठग गिरफ्तार, 48 लाख की फॉरेक्स ठगी का पर्दाफाश

दुर्ग। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में साइबर थाना दुर्ग को बड़ी सफलता मिली है। फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर की गई 48 लाख 67 हजार 500 रुपये की ठगी में संलिप्त दो शातिर साइबर अपराधियों को आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

09 अक्टूबर 2025 को पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर भेजे गए फॉरेक्स निवेश लिंक पर क्लिक करने से उसके साथ करीब 48.67 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 08/2025, धारा 318(4), 336, 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।

तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपियों का लोकेशन सुराग आंध्रप्रदेश में मिला, जिसके बाद एक विशेष पुलिस टीम जिला अनकापल्ली रवाना की गई। टीम ने वहां से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों में —

1. पी. सत्यनागा मूर्ति, पिता सत्यनारायण मूर्ति, उम्र 25 वर्ष, निवासी पुलापर्थी, यालामंचली मंडल, जिला अनकापल्ली (आंध्रप्रदेश)

2. बालाजी श्रीनू, पिता बालाजी रामू नायडू, उम्र 34 वर्ष, निवासी चिन्ना विधि, तहसील यालामंचली, जिला पुलापर्थी, विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश)

 

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए। दोनों को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है।

पुलिस टीम में निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सउनि. पूर्ण बहाद्दुर, आरक्षक अनूप कुमार शर्मा, आरक्षक जुगनू सिंह और आरक्षक विवेक सिंह की अहम भूमिका रही।

अंत में, दुर्ग रेंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ऑनलाइन निवेश, फॉरेक्स या ट्रेडिंग जैसे आकर्षक प्रस्तावों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम सायबर थाना में दें।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights