अच्छी खबर : एक तरफा प्यार में पागल युवक शराब के नशे में चढ़ा टावर पर किया हंगामा इन युवकों ने बचाई युवक की जान, पुलिस अधीक्षक ने किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

अच्छी खबर : एक तरफा प्यार में पागल युवक शराब के नशे में चढ़ा टावर पर किया हंगामा इन युवकों ने बचाई युवक की जान, पुलिस अधीक्षक ने किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जांजगीर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने एकतरफा प्यार में पागल होकर टावर में चढ़कर हंगामा करने वाले युवक की जान बचाने वाले पुलिस के आरक्षक सहित दो युवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है,

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 24 नवंबर को दोपहर 13.15 बजे के आसपास ग्राम कुरियारी थाना शिवरीनारायण निवासी आकाश सायतोड़े पिता दुजराम उम्र 20 वर्ष द्वारा शराब के नशे में नाबालिक लड़की के साथ एकतरफा प्यार को लेकर थाना पामगढ़ क्षेत्रांतर्गत वार्ड नं. 03 गुड़ीपारा के पास स्थित जीओ टावर में चढ़ गया था। जिसे उसके मामा अखिल ओग्रे, थाना पामगढ़ में पदस्थ आरक्षक जीवन वैष्णव एवं मुकेश मिरी द्वारा युवक को सकुशल नीचे उतारा गया था। अपनी जान की परवाह ना कर लगभग 100 फिट ऊंचे टावर पर चढ़कर युवक को सकुशल नीचे उतारने वाले आरक्षक जीवन वैष्णव, अखिल ओग्रे, मुकेश मिरी तीनों को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस कार्यालय में सम्मान कर प्रशंसा पत्र प्रदान इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस घटनाक्रम के संबंध में आरक्षक जीवन वैष्णव ने बताया कि युवक को इससे पहले भी उतारने का प्रयास किया गया था पर वह कूद जाने की धमकी देने लगा जिससे उसे उतारा नहीं जा सका। बाद में उसके मामा अखिल ओग्रे द्वारा समझाइश दिए जाने पर उसका कहना मानने पर उसे पुनः उतारने का प्रयास करते हुए उसके मामा अखिल ओग्रे, मुकेश मिरी के साथ लगभग 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ने से डर तो लग रहा था किंतु युवक की जान बचाने की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर हम लोग टावर पर चढ़कर युवक को सकुशल नीचे उतारने में सफल हुए।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!