????विश्वास की पाठशाला???? जशपुर पुलिस द्वारा विश्वास अभियान के तहत जिले के स्कूलों में चलाया जा रहा यातायात जागरूकता पकवाड़ा, यातायात नियमों के प्रति स्कूली छात्र छात्राओं को किया जा रहा है जागरूक,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

विश्वास अभियान के तहत स्कूलों में चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता पखवाड़ा,

यातायात जागरूकता पखवाड़ा 19 जुलाई से प्रारंभ किया जाकर 31 जुलाई तक चलाया जावेगा,

यातायात जागरूकता पखवाड़ा के द्वितीय दिवस में थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा विभिन्न स्कूलों में लगाया गया विश्वास की पाठशाला,

दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तीन सवारी नहीं चलने, वाहन चलाते समय मोबाईल से बात न करने, नाबालिगों को वाहन चलाने नहीं देने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, विभिन्न प्रकार के सिग्नल एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी,

जशपुर : ”विश्वास अभियान“ के तहत पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर यातायात जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। उक्त जागरूकता कार्यक्रम के तहत् आज दूसरे दिवस जिले के विभिन्न स्कूलों में पुलिस टीम द्वारा जाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों, दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने, बाईक में तीन सवारी नहीं चलने, वाहन चलाते समय में मोबाईल से बात न करने, नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने की समझाईस दिया गया, साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की जानकारी, विभिन्न प्रकार के यातायात सिग्नल के संबंध में जानकारी दिया गया।

अभिव्यक्ति ऐप के रजिस्ट्रेशन में जशपुर जिला छत्तीसगढ़ में फिर पहले स्थान और 3800 से अधिक ने किया रजिस्ट्रेशन, ऐप से प्राप्त 43 शिकायतों में से 41 शिकायत का किया गया त्वरित निराकरण,,,,,

उक्त यातायात जागरूकता कार्यक्रम सिटी कोतवाली जषपुर अंतर्गत केन्द्रीय विद्यालय जषपुर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जषपुर नगर, शासकीय हाईस्कूल गम्हरिया, प्रताप हायर सेकेण्डरी स्कूल घोलेंग, हायर सेकेण्डरी स्कूल लोखंडी, थाना पत्थलगांव क्षेत्र के होरीजोन स्कूल पत्थलगांव, थाना फरसाबहार के हायर सेकेंडरी स्कूल पण्डरीपानी, थाना नारायणपुर के शासकीय हाईस्कूल बच्छरांव एवं पकरीकछार, चौकी कोतबा क्षेत्र के हाईस्कूल फरसाटोली, कुनकुरी थाना क्षेत्र के हाईस्कूल जोकारी में किया गया।

Jashpur police : विश्वास अभियान के तहत सावन सोमवार के अवसर पर जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को मानव तस्करी, नशे से हानि,यातायात नियमों,साइबर अपराध, सोशल मीडिया के संबंध किया गया जागरूक,,,

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!