Advertisements

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: लाठी–डंडों व कुल्हाड़ी से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार — न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम भट्ठी कोना में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार को जमकर मारपीट हो गई। लाठी–डंडों और कुल्हाड़ी से किए गए हमले में प्रार्थी पक्ष के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि प्रार्थी का बेटा गंभीर चोट लगने के बाद बेहोश हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

शासकीय भूमि के कब्जे पर पुराना विवाद बना मारपीट की वजह

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 30 नवंबर 2025 को प्रार्थी सज्जन राम नगेसिया (उम्र 58 वर्ष), निवासी ग्राम भट्ठी कोना ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका और आरोपी देवनन्दन यादव के परिवार के बीच ग्राम भट्ठी कोना स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 221/1 के कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। घटना वाले दिन प्रार्थी अपने कब्जे की एक अन्य शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 221/3 पर घेरा लगाने और हल जोतने के लिए अपने परिवार के साथ पहुंचा था। तभी सुबह लगभग 10 बजे आरोपी देवनन्दन अपने परिवार के साथ, लाठी–डंडे, पत्थर व कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और लगाए गए खंभों को उखाड़ने लगा। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने प्रार्थी के परिवार पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान आरोपी राजेश यादव, जो अपने पास कुल्हाड़ी रखा था, उसने प्रार्थी के बेटे के सिर पर जोरदार वार किया। इससे उसके सिर से तेज रक्तस्राव होने लगा और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। हमले में प्रार्थी, उसकी बेटी व अन्य परिवारजन भी घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम बगीचा और एसडीओपी बगीचा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए तत्काल शासकीय अस्पताल, बगीचा पहुँचाया।

साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया जिनमे देवनन्दन यादव (68 वर्ष) केशव प्रसाद यादव (66 वर्ष) राजेश यादव (36 वर्ष)
रामस्नेही यादव (36 वर्ष) सभी निवासी ग्राम झापी दरहा, थाना बगीचा, के रहने वाले है।

मौके से अपराध में प्रयुक्त लाठी–डंडे और कुल्हाड़ी भी जब्त किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, तथा पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस ने थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 109 व 191(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।

पुलिस टीम की भूमिका मामले की कार्रवाई और गिरफ्तारी में —थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक गौरव कुमार पांडे,
सहायक उप–निरीक्षक नरेंद्र मिंज,
आरक्षक मुकेश पांडे, शैलेन्द्र तोमर और अमित कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया बगीचा क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।”

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights