जशपुर : सरगुजा रेंज के नव पदस्थ आईजी राम गोपाल गर्ग के द्वारा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को जिले में स्कूल कालेज परिसर में सहित अन्य स्थानों पर जहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है वहां सघन चेकिंग जांच के निर्देश दिए गए हैं,इसके साथ ही सघन चेकिंग, गश्त-पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ विधि अनुरूप कार्यवाही करने निर्देश दिये गये हैं, वहीं जशपुर पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर के निर्देशन में जशपुर जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्कूल/कॉलजों एवं सुनसान जगहों पर बीट प्रणाली को मजबूत करते हुए लगातार सघन चेकिंग, गश्त-पेट्रालिंग की जा रही है।
जशपुर सिटी कोतवाली प्रभारी रवि शंकर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सभी बीट प्रभारियों को उक्त कार्य में लगाया जाकर सघन चेकिंग, गश्त-पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान 25 नवम्बर को एक मोटर सायकल में एक नाबालिग लड़का आवारागर्दी करते हुए बाईक लहराते मिला जिसे रोककर दस्तावेज मांगते हुए सघन पूछताछ करने पर चोरी का वाहन चलाना बताया। अपचारी बालक ने अन्य दो मोटर सायकल एवं दो अपचारी बालकों के संबंध में बताया जिसे थाना कोतवाली जशपुर पुलिस द्वारा तीनों अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर बाल सम्प्रेषण गृह भेजने की कार्यवाही की गई एवं अपचारी बलाकों से कुल 03 मोटर सायकल 1-क्रमांक CG 14 MC 0343 पैशन प्रो, 2-क्रमांक CG14 MD 5074 हीरो स्प्लेन्डर आई स्मार्ट एवं 3- क्रमांक-CG 14 MA 0325 हीरो स्प्लेन्डर प्रो मोटर सायकिल जप्त किया गया।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, चोरी की 03 मोटर सायकिल बरामद करने तथा अपचारी बालकों को संरक्षण में लेने में निरीक्षक रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर, स.उ.नि. दिलबंधन भगत, स.उ.नि. बैजंती किण्डो, प्र.आर.क्र.धमेन्द्र राजपूत, आर.क्र. शोभनाथ सिंह, आर. हेमंत कुजूर, सहायक आरक्षक रविराम, नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख का सराहनीय योगदान रहा।




