Breaking Crime : पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी, महिला को घर में अकेले पाकर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम, विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामल,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

Adsजशपुर द प्राइम न्यूज़ : विवाहित महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने के आरोपी टेम्पू राम को चौकी पंडरापाट पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। चौकी पंडरापाट थाना बगीचा में में आरोपी के विरूद्ध धारा 376 भा.द.वि.के तहत अपराध पंजीबद्ध है,

The prime News : कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में सूने मकान में चोरी की घटना को दिया था आरोपी ने अंजाम,,,,

 

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चौकी पंडरापाट क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय विवाहित महिला ने 8 मई को चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 24 अप्रैल की रात्रि लगभग 10:00 बजे अपने घर के बाहर कुछ काम कर रही थी, इसके पति एवं परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर किसी कार्य से गए थे, उसी दौरान मौका देख कर टैंपू राम, प्रार्थिया के पास आया और जबरदस्ती खींचते हुए अपने साथ प्रार्थिया के घर के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया। प्रार्थिया अपने पति एवं सास-ससुर के वापस घर में आने पर घटना की बात उन्हें बताई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Big Breaking Jashpur : 20 हजार की सुपारी देकर रची गई थी हत्या की साजिश, घटना को अंजाम देने में पूर्व नक्सली भी शामिल, तीन दिन पूर्व बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या करने का हुआ था प्रयास,, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार,,पढ़िए पूरी खबर,,,

 

विवेचना दौरान महिला संबंधी अपराध होने पर चौकी पंडरापाट द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर मुखबिर की सूचना पर पता-तलाश कर आरोपी को उसके ग्राम से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी टेम्पू राम उम्र 32 साल निवासी पीपरढाब महनई को 9 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!