Advertisements

हत्या कर लाश जला देने के मामले मे, दोस्त के दो हत्यारों हत्या के साथ एक लुटेरा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

छत्तीसगढ़ कि जशपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए हत्या के दो फरार आरोपियों सहित लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर का हे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पूर्व पुराना नगर स्थित तुरीटोंगरी क्षेत्र में एक अधजली लाश बरामद हुई थी। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक समेत तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, इस प्रकरण से जुड़े दो अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और टेक्निकल विश्लेषण के आधार पर दोनों फरार आरोपियों को कुनकुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शीतल मिंज (39 वर्ष), निवासी ग्राम सीटोंगा थाना सिटी कोतवाली जशपुर और जीतू राम (32 वर्ष), निवासी बेंदरभद्रा थाना कुनकुरी, जिला जशपुर हैं। आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में उनके विरुद्ध बीएनएस की धारा 103(1), 238(क) एवं 61(2) के तहत अपराध दर्ज है।

पिकअप चालक से लूट का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार

दूसरे मामले में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम तेतरटोली में एक पिकअप चालक विनय यादव से लूट का प्रयास किया गया था। दिनांक 2 नवंबर की रात, सब्जी लेकर जशपुर पहुंचे चालक ने बताया कि वह खाने के लिए रिश्तेदार के घर जा रहा था, इसी दौरान तीन युवकों ने उसे रोका, गाली-गलौज कर मारपीट की और 5000 रुपए की मांग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों द्वारा उसके मोबाइल फोन को भी छीन लिया गया और उसे जबरन तालाब के पास ले जाया गया। मौका पाकर पीड़ित वहां से निकला और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार पर एक आरोपी आवेश भगत (22 वर्ष), निवासी ग्राम तेतरटोली जशपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 127(1), 309(4), 298, 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। अन्य दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है और शीघ्र गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

इस संबंध में जशपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई प्राथमिकता पर की जा रही है। लूट प्रकरण के दो अन्य फरार आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।”

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!