दुर्ग। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने गुरुवार को बड़े स्तर पर ऑपरेशन विश्वास के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस ने जिले भर में अवैध शराब बिक्री की शिकायतों और पहले से चिन्हांकित स्थानों पर एक साथ दबिश देते हुए कुल 62 स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 476 पौवा अवैध शराब तथा लगभग 25 हजार रुपये नगद जब्त किए गए हैं।
जिला पुलिस के अनुसार, दुर्ग में अवैध शराब कारोबार को खत्म करने और इसमें संलिप्त नेटवर्क की पहचान कर कार्रवाई किए जाने के लिए यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को कई थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष टीमों का गठन कर दबिश दी गई।
थाना-वार कार्रवाई इस प्रकार रही :
पुलगांव थाना क्षेत्र – 5 आरोपी गिरफ्तार, 157 पौवा शराब और 13,000 रुपये जब्त
छावनी थाना क्षेत्र – 3 आरोपी गिरफ्तार, 124 पौवा शराब और 9,000 रुपये नगद जब्त
पुरानी भिलाई – 1 आरोपी से 34 पौवा शराब और 600 रुपये
वैशाली नगर – 1 आरोपी से 30 पौवा शराब
दुर्ग थाना क्षेत्र – 3 आरोपी गिरफ्तार, 93 पौवा शराब और 1,000 रुपये नगद
उतई थाना क्षेत्र – 2 आरोपी गिरफ्तार, 38 पौवा शराब
अण्डा थाना क्षेत्र – 1 आरोपी से 30 पौवा शराब
खुर्सीपार थाना क्षेत्र – 2 आरोपी से 37 पौवा शराब
इनमें से अधिकांश आरोपियों पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है, जबकि खुर्सीपार क्षेत्र के 2 आरोपियों पर धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की सूची लगातार अपडेट की जा रही है तथा आगे भी इसी प्रकार सख्त और सतत कार्रवाई जारी रहेगी।
—
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. सुरेश ढीमर, पुलगांव
2. कुलेश्वर साहू, पुलगांव
3. कृष्णा ढीमर, पुलगांव
4. गोपी राम, पुलगांव
5. प्रभूराम बंजारे, पुलगांव
6. प्रेम यादव, छावनी
7. दीपू उर्फ दीपक, छावनी
8. सत्तारा, छावनी
9. सविता जरही, खुर्सीपार
10. विद्या सेमड़ी, खुर्सीपार
11. सीताबाई निषाद, पुरानी भिलाई
12. बी. चन्द्रकला, वैशाली नगर
13. मिथलेश साहू, दुर्ग
14. जमुना साहू, दुर्ग
15. ढाल सिंह, दुर्ग
16. केदार साहू, उतई
17. नंद कश्यप, उतई
18. कृष्णा सिन्हा, अण्डा




