Advertisements

सरगुजा रेंज में आरक्षक ट्रेड संवर्ग भर्ती की प्रक्रिया फिर तेज — 17 नवंबर से सिलफिली में होगा ट्रेड टेस्ट, अभ्यर्थियों के लिए जारी किए गए स्पष्ट निर्देश

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

सूरजपुर। जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत सरगुजा रेंज के विभिन्न जिलों में रिक्त आरक्षक ट्रेड संवर्ग पदों की पूर्ति के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट 17 नवंबर 2025 से आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 10वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सिलफिली (जिला सूरजपुर) के ग्राउंड में संपन्न होगी।

इस चयन प्रक्रिया में जिला इकाई सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

ट्रेड टेस्ट हेतु जारी महत्वपूर्ण निर्देश

1. केवल वही अभ्यर्थी शामिल होंगे
जो व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
लिखित परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी ट्रेड टेस्ट हेतु अयोग्य होंगे।

प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को

लिखित परीक्षा का मूल एडमिट कार्ड

कोई वैध पहचान पत्र
साथ में रखना अनिवार्य है।

 

2. मोबाइल फोन प्रतिबंधित
भर्ती प्रक्रिया के दौरान ग्राउंड परिसर के भीतर अभ्यर्थी द्वारा मोबाइल ले जाना या उपयोग करना सख्ती से वर्जित रहेगा।

3. ग्राउंड में सिर्फ अभ्यर्थी को प्रवेश
भर्ती केंद्र में अभ्यर्थी के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति, परिजन या परिचित को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

ट्रेडवार तिथियां निर्धारित

दिनांक ट्रेड श्रेणी के अभ्यर्थी

17.11.2025 आरक्षक ट्रेड (चालक)
18.11.2025 आरक्षक ट्रेड (कुक एवं वाटर कैरियर)
19.11.2025 अन्य सभी विज्ञापित ट्रेड

समय: अभ्यर्थी को सुबह 07:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
विलंब से आने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
ट्रेड टेस्ट में अनुपस्थित होने पर अभ्यर्थी स्वतः अपात्र माना जाएगा।

अभ्यर्थी अपनी सुविधा अनुसार अपने ट्रेड से संबंधित सामग्री साथ ला सकते हैं।

पारदर्शिता को लेकर सख्त चेतावनी

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है।
अभ्यर्थियों से अपील है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा धन, सिफारिश या अन्य प्रलोभन देने पर तुरंत चयन समिति को सूचना दें।
भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला सरगुजा
अध्यक्ष, चयन समिति, सरगुजा रेंज

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights