अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का प्रहार — 33 पौवा शोले मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दुर्ग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान के क्रम में थाना पुरानी भिलाई पुलिस को अवैध शराब बिक्री के एक और मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पुरैना डेम नर्सरी क्षेत्र में दबिश देकर एक व्यक्ति को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा और मौके से भारी मात्रा में शराब भी जब्त की।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 08 दिसंबर 2025 को थाना पुरानी भिलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पुरैना डेम नर्सरी के पास अवैध रूप से शराब बेचने बैठा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दशरथ पारधी पिता विजय पारधी, उम्र 50 वर्ष, निवासी पारधी पारा गनियारी बताया।

पुलिस की तलाशी में आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी बरामद हुई, जिसमें चंदौसी सिहौरी सरबती लेखित 33 पौवा शोले मसाला शराब पाई गई। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का होने से कुल 5940 एमएल शराब, जिसकी कीमत लगभग 3300 रुपये, जब्त की गई। आरोपी का यह कृत्य अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से प्रतिबंधित शराब रखने व बिक्री करने की श्रेणी में पाया गया।

इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 494/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब को जप्त किया और आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल भेज दिया है।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!