POLICE : विश्वास अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में कार्यशाला का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर अपराध, सोषल मीडिया के संबंध में दी गई जानकारी,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर : पुलिस के विश्वास अभियान के तहत आज 16 जुलाई को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल जशपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर उपस्थित विद्यार्थियों को पुलिस के कार्यों, सड़क पर चलने के नियम, ट्रैफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय सावधानियां, साइबर क्राइम, एटीएम से ठगी, अपने-अपने अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया।

Jashpur Police : विश्वास अभियान के तहत जिले की यातायात पुलिस लोगों को कर रही यातायात नियमों के प्रति जागरूक संदिग्ध व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों पर कर रही कार्यवाही,

इस दोरान यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के द्वारा यातायात नियमों, लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के बारे में, गुड सिमेरिटन के संबंध में प्रोजेक्टर में शॉर्ट फिल्म दिखाकर विस्तारपूर्वक विद्यार्थियों को जानकारी दिया गया। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं, बिना लाइसेंस के वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनकर चलाएं, वाहन चलाते समय हमेशा समस्त दस्तावेज लेकर वाहन चलाएं और हमेशा यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करने हेतु विस्तारपूर्वक स्कूली छात्र-छात्राओं को समझाईस दिया गया

CRIME JASHPUR : दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, घटना को अंजाम देने वाले तीन शूटर गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से कार,बाइक, स्कूटी, सहित देशी कट्टा जप्त,,देखिये वीडियो,,,

साथ ही महिला उप निरीक्षक रश्मि थॉमस द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध (धारा, आईटी एक्ट) के बारे में जैसे, फोन पे, गूगल पे, फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, एनीडेस्क में होने वाली फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। भविष्य में होने वाली फ्रॉड से बचने और बचाने के संबंध में स्कूली छात्र छात्राओं को विस्तारपूर्वक समझाईस दिया गया, साथ ही उन्हें मानसिक प्रताड़ना (टार्चर), महिलाओ के विरुद्ध होने वाले अपराध, गुडटच-बैडटच, सांप काटने का उपायों को लेकर सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई।

Trust campaign : जशपुर पुलिस द्वारा जिले भर में विश्वास अभियान के तहत विश्वास की चौपाल का किया जा रहा आयोजन,महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, मानव तस्करी, घरेेलू हिंसा, टोन्ही प्रताणना,अभिव्यक्ति एप्प, सायबर अपराध के प्रति किया जा रहा जागरूक,

कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के प्राचार्य कमल किशोर बेहार, यातायात प्रभारी सूबेदार चंद्राकर, साइबर प्रभारी उ.नि. सुश्री रश्मि थॉमस, शिक्षक श्री देवेन्द्र कुमार चक्रेश, रामानंद राम, राजेन्द्र कुमार साहु, शिक्षिका नीतु सिंह, नीतु गुप्ता, आरक्षक सोहन साय, आरक्षक, म.आर. कमली पैंकरा, आर. प्रसन्न सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

संसदीय सचिव ने शिव मंदिर लोरोधाम में हाईमास्क सोलर लाइट का किया भूमिपूजन, लोरोधाम शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए माँगा आशीर्वाद

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!