Breaking jashpur : बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से चार मोटरसाइकिल की बरामद, वहीं पूर्व में दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ : सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल सहित एक मोबाईल फोन भी जप्त किया है, वही चोरी की वरदान में शामिल दो आरोपियों को पुलिस  पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, आरोपीयो ने जशपुर एवं कुनकुरी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को आजमा दिया है,

Crime Breaking : युवती को चार साल तक शादी करने का झांसा देकर करता रहा आरोपी दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को 10 मई की सुबह मुखबिर से  सूचना मिली कि आरोपी समशेर खान उर्फ ठेपा चोरी की मोटर सायकल से झारखंड प्रांत की ओर भाग रहा है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम टिकैतगंज के पास घेराबंदी कर सामने से मोटर सायकल में आ रहा समशेर खान उर्फ ठेपा को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। समशेर खान के पास मौजूद बजाज पल्सर 220 मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को अपने साथी विशाल भगत व विनोद विश्वकर्मा के साथ मिलकर चोरी करना बताया तथा अन्य 2 अपाचे मोटर सायकल, 1 पल्सर मोटर सायकल को जशपुर क्षेत्र से चोरी करना एवं 01 पल्सर मोटर सायकल को अंबिकापुर से चोरी करना बताया। आरोपी द्वारा कुल 4 नग मोटर सायकल की चोरी करना बताने पर उसके कब्जे से उक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया है।

Crime news jashpur : किराना दुकान संचालक से लूट के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, एक नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल सहित दो मोबाइल जप्त, हथियार की नोक पर लूट की घटना को दिया अंजाम,

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी समशेर खान के विरूद्ध थाना जशपुर में धारा 41(1-4)/379 पंजीबद्ध किया गया है। वही आरोपी समशेर खान अपने साथी विशाल भगत व विनोद विश्वकर्मा के साथ मिलकर 25 अप्रैल को सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया, जिस पर आरोपी के विरुद्ध धारा 457, 380 अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण के आरोपीगण विशाल भगत व विनोद विश्वकर्मा को 9 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Politics Breaking Video : भाजपा महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस स्टैंड में पुतला दहन, जम कर की नारेबाजी,भारी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद,,,

 

वहीं आरोपी समशेर खान थाना जशपुर के दो अलग अलग मामले में धारा 457, 380 एवं कुनकुरी के स्कूटी चोरी, मोबाईल चोरी प्रकरण में फरार चल रहा था, जिससे पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी समशेर खान उम्र 26 साल निवासी हर्राडीपा थाना आस्ता को गिरफ्तार किया गया,

Breaking Crime : पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी, महिला को घर में अकेले पाकर आरोपी ने घटना को दिया अंजाम, विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामल,,,

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. मनोज साहू, प्र.आर.धमेन्द्र राजपूत, आर.शोभनाथ सिंह, आर. वेंकटरमन उदय पाटले, आर.अशोक कंसारी एवं सायबर सेल से उ.नि. नसरूद्दीन अंसारी, आर.सोनसाय भगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The prime News : कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में सूने मकान में चोरी की घटना को दिया था आरोपी ने अंजाम,,,,

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!