Advertisements

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने हेतु अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक,समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्य प्रगति की जानकारी हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने योजनांतर्गत कार्य में प्रगति लाने तथा समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अम्बिकापुर संजय सिंह, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एच.के.शेंडे, विभाग के एसडीओ, उप अभियंता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भीषण सड़क हादसा : जशपुर से दुर्ग जा रही यात्री बस खड़ी ट्रक से टकराई…दर्जनों यात्री घायल,घायलों को बिल्हा,सरगांव अस्पताल में किया गया भर्ती,मचा कोहरा

 

कलेक्टर ने विकासखण्ड वार जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रगतिरत कार्यो में तेजी लाने एवं अप्रारम्भ कार्यो को शीघ्रता से प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इस हेतु सभी अनुबंधित कार्याे में पृथक-पृथक टीम लगाने, मशीनरी व श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की बात कही। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही नही बरतने के लिए कहा।

भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार से तीन की मौत, मरने वालों में पिता-पुत्र सहित मां, गांव में शोक की लहर।

मित्तल ने निर्धारित काम लेकर कार्य शुरू नहीं करने वाले या अपेक्षाकृत प्रगति नहीं लाने वाले निर्माण इकाईयों पर कड़ाई से कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि योजना का फील्ड में अच्छा रिजल्ट दिखना चाहिए। साथ ही ग्रामीणों को योजना की पूरी जानकारी भी मिलनी चाहिए। इस हेतु सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य में प्रगति लाने का प्रयास करें।

CRIME : पुलिस ने 32 जुआरियों को पकड़ की कार्यवाही, वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 12 लोगों विरूद्ध आबकारी एक्ट में की गई कार्यवाही,

कलेक्टर ने विभाग के सभी एसडीओ व सब इंजीनियर को सतत रूप से फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित रूप से जिला जल स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित करने एवं साप्ताहिक कार्य प्रगति प्रस्तुत करने लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने क्रेडा के कार्यो की जानकारी लेते हुए सोलर पंप स्थापना के कार्य में भी तेजी लाने के लिए कहा।

CRIME NEWS : नाबालिग को बहला फुसला कर किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने आंध्रप्रदेश से किया गिरफ्तार, नाबालिक को भी आरोपी के कब्जे से किया बरामद।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!